फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सियासत: हरीश धामी पर चल सकता है अनुशासनहीनता का चाबुक, तीन दिनों में किए पार्टी हाईकमान पर कई तीखे वार

Sat, 16 Apr 2022 11:15 AM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

पिछले तीन दिनों में जिस तरह से विधायक धामी ने पार्टी हाईकमान पर तीखे वार किए हैं, उसे पार्टी हाईकमान ने गंभीरता से लिया है। इतना ही नहीं पार्टी के कई नेताओं की ओर से मीडिया में आ रहे बयानों के साथ सोशल मीडिया पर तैर रही खबरों के स्क्रीन शॉट बकायदा हाईकमान को भेजे जा रहे हैं।
विज्ञापन
कांग्रेस विधायक हरीश धामी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धारचूला विधायक हरीश धामी के सोशल मीडिया में जिस तरह के बयान प्रसारित हो रहे हैं, उससे उनके ऊपर पार्टी स्तर पर कार्रवाई की तलवार लटकती दिखाई दे रही है। पार्टी हाईकमान के स्तर से धामी पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जा सकती है। 

विज्ञापन


विधायक धामी ने पिछले तीन दिनों में जिस तरह से पार्टी हाईकमान पर तीखे वार किए हैं, उसे पार्टी हाईकमान ने गंभीरता से लिया है। इतना ही नहीं पार्टी के कई नेताओं की ओर से मीडिया में आ रहे बयानों के साथ सोशल मीडिया पर तैर रही खबरों के स्क्रीन शॉट बकायदा हाईकमान को भेजे जा रहे हैं।

ये भी पढ़ें...धड़ों में बंटी कांग्रेस: डैमेज कंट्रोल तो हुआ शुरू, लेकिन नेताओं के बीच पक रही खिचड़ी, माहरा ने किया प्रीतम के घर का रुख
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर, प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि फिलहाल उन्होंने पदभार ग्रहण नहीं किया है, जो भी कार्रवाई की जाएगी, पार्टी हाईकमान के स्तर पर ही की जाएगी। उन्होंने भी धामी से बात करने की कोशिश की थी, लेकिन उनकी बात नहीं हो पाई। उन्होंने पार्टी नेताओं से पार्टी फोरम पर ही अपनी बात रखने की अपील की है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें