बृहस्पतिवार को एसआईटी ने कॉलेज के निदेशक चैरब जैन पुत्र कमल कुमार जैन निवासी जीवनी माई रोड ऋषिकेश को पूछताछ के लिए बुलाया। संतोषजनक जवाब न मिलने पर एसआईटी ने उसे गिरफ्तार कर सिडकुल थाना पुलिस को सौंप दिया।
सबसे अधिक धन हड़पने का आरोप
पूर्व विधायक के भतीजे चैरब जैन पर छात्रवृत्ति के नाम पर सबसे ज्यादा सरकारी धन (साढ़े 25 करोड़) हड़पने का आरोप है। अभी तक 14 करोड़ का घपला करने का आरोप अमृत कॉलेज के निदेशक ओम त्यागी पर है। वहीं, कांग्रेस विधायक निजामुउद्दीन के भाई पर ढाई करोड़ तो आईपीएस कॉलेज के निदेशक अंकुर शर्मा पर साढ़े छह करोड़ की रकम हड़पने का आरोप है।