ट्विटर ने मुझसे कहा कि मैं पोस्ट वापस ले लूं अन्यथा मेरा ट्विटर अकाउंट बंद कर दिया जाएगा। मैंने साफ कर दिया है कि मैं पोस्ट वापस नहीं लूंगा। मैंने राहुल जी की पोस्ट को री-ट्वीट किया था। मैं स्वतंत्रता दिवस से पूर्व सांकेतिक उपवास रखूंगा।
- हरीश रावत, पूर्व मुख्यमंत्री, उत्तराखंड
इन पर कार्रवाई क्यों?
राहुल गांधी ने चार अगस्त को दिल्ली कैंट रेप पीड़िता के परिवार से मुलाकात की फोटो ट्वीट की थी। इस पर माइक्रोब्लॉगिंग साइट का कहना था कि यह उसके नियमों का उल्लंघन है। ट्विटर ने राहुल के उस ट्वीट को हटा दिया था। इसके बाद उनके अकाउंट को पहले अस्थायी रूप से ब्लॉक कर दिया गया और बाद में उसे लॉक कर दिया गया।
कांग्रेस नेताओं को यह रास नहीं आया और उन्होंने राहुल का समर्थन करते हुए उसी आपत्तिजनक फोटो को ट्वीट किया। अब ऐसे सभी नेताओं पर कार्रवाई हो गई। कांग्रेस का आरोप है कि ट्विटर सरकार के दबाव में ऐसा कर रही है।