एनआईओएस डीएल प्रशिक्षु शिक्षकों का आमरण अनशन का दूसरा दिन भी जारी रहा, लेकिन स्वास्थ्य विभाग की कोई टीम आमरण अनशन में बैठे हुए शिक्षकों को देखने के लिए नहीं पहुंची। आमरण अनशन में बैठे हुए अध्यक्ष कपिल देव, मीडिया प्रभारी रेखा बरकोटी, पूजा, दीप्ति जोशी स्थिति नाजुक बनी हुई है।
प्राथमिक शिक्षक भर्ती 2020 में एनआईओएस डीएलएड प्रशिक्षुओं को नियुक्ति में शामिल किए जाने को लेकर डीएलएड प्रशिक्षु बुधवार से आमरण अनशन कर रहे हैं। बृहस्पतिवार को अनशन दूसरे दिन भी जारी रहा। आमरण अनशन बैठे संघ के अध्यक्ष कपिल देव ने कहा कि जब तक शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे एनआईओएस डीएलएड प्रशिक्षुओं को वर्तमान गतिमान प्राथमिक शिक्षक भर्ती में नियुक्ति नहीं देते तब तक वह आमरण अनशन को नहीं तोड़ेंगे। धरना स्थल में प्रदेश महासचिव पवन कुमार, बीना ठाकुरी, स्वाति त्यागी, अर्जुन पंडित, ऋषिपाल, आरती, पूनम मेहता, सचिन पंत, अभिषेक आदि उपस्थित रहे।