फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री के जन्म दिवस पर हुए प्रतियोगिताएं

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर बद्री केदार सहयोग समिति ने भाषण और चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की। बालावाला स्थित गंगा फार्म में यह प्रतियोगिता कनिष्ठ व वरिष्ठ दो वर्गों में हुई। प्रतियोगिता के विजेताओं को पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने सम्मानित किया। भाषण प्रतियोगिता में इशिका बरमोला राजहंश पब्लिक स्कूल ने प्रथम, ग्लेशियर पब्लिक स्कूल की अदिति बरोली ने द्वितीय, ग्लेशियर पब्लिक स्कूल की रूबी भंडारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कला प्रतियोगिता जूनियर वर्ग में राजहंस पब्लिक स्कूल की तनिषा परिहार ने प्रथम, सन्त तारा अकादमी ऐश्वर्या बंगवाल द्वितीय, राजहंस स्कूल श्रुति पटवाल ने तृतीय स्थान हासिल किया। सीनियर वर्ग में सावित्री शिक्षा निकेतन पूजा सिंधी, ग्लेशियर पब्लिक स्कूल की आंचल बलोनी, राजहंस पब्लिक स्कूल की याशी क्रमश: पहले, दूसरे व तीसरे स्थान पर रही। मा.सि.रि.
विज्ञापन

बालावाला में खुलेगा डिग्री कॉलेज : धन सिंह
विशिष्ट अतिथि काबिना मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बालावाला में डिग्री कॉलेज खोलने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि अक्टूबर से कॉलेज में प्रथम सत्र की कक्षाएं शुरू हो जाएंगी। इस अवसर पर बद्री केदार सहयोग समिति के राजपाल सिंह रावत, बृजभूषण गैरोला, अशोक राज पंवार, बीरेंद्र गुसाईं, पुष्पा बड़थ्वाल, मंशा गैरोला, संगीता बिजलवान, पुष्पा भारद्वाज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें