मौसम एक बार फिर दगा दे गया। पंतनगर, लोहाघाट, मुक्तेश्वर आदि स्थानों पर महज बूंदाबांदी रही। पहाड़ पर बेहद ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फ तो गिरी, लेकिन उम्मीद से बहुत कम। हालांकि, पर्वतीय इलाकों में कड़ाके की ठंड जारी है।
पढ़ें, चुनाव हुए बिना ही ब्लाक प्रमुख तय!
बृहस्पतिवार को गढ़वाल में आसमान सुबह से ही बादलों से घिरा रहा। दोपहर में धूप खिलने से लोगों को ठंड से कुछ राहत मिली। देर शाम होते-होते फिर आसमान बादलों से घिर गया। शुक्रवार को भी मौसम का कुछ यही रंग देखने को मिल सकता है।
मौसम सूखा रहने की संभावना
पश्चिमी विक्षोभ के गुजर जाने से अगले 24 घंटे में देहरादून में भी मौसम सूखा रहने की संभावना है, अलबत्ता आंशिक बादल छाए रह सकते हैं।
पढ़ें, अपराधियों को सबक सिखाने के लिए बनी 'फोर्स'
दून में बृहस्पतिवार को मौसम अनुमान के विपरीत रहा। सुबह से ही धूप निकल गई थी। इक्का-दुक्का बादल आसमान पर दिखे, लेकिन बारिश ने मुंह मोड़े रखा। आर्द्रता का अधिकतम प्रतिशत 92, जबकि न्यूनतम प्रतिशत 29 रिकार्ड किया गया।
मौसम केंद्र की रिपोर्ट
राज्य मौसम केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डा. विक्रम सिंह के अनुसार अगले 24 घंटे में भी दून में कमोबेश यही स्थिति रहेगी। दिन के तापमान में बढ़ोत्तरी देखने को मिल सकती है। अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। वहीं न्यूनतम तापमान 5-6 डिग्री सेल्सियस के बीच संभावित है।
गढ़वाल में दोपहर बाद खिली धूप
पर्वतीय क्षेत्रों में बृहस्पतिवार को आसमान सुबह से ही बादलों से घिरा रहा। दोपहर में धूप खिलने से लोगों को ठंड से कुछ राहत मिली। देर शाम होते-होते फिर आसमान बादलों से घिर गया जिससे कड़ाके की ठंड शुरू हो गयी। पौड़ी और आसपास के क्षेत्रों में अधिकतम तापमान 9 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 3 डिग्री दर्ज किया गया।
उत्तरकाशी में भी सामान्य
उत्तरकाशी जिले में भी मौसम सामान्य रहा। यमुनोत्री- गंगोत्री धाम और तीन हजार मीटर से अधिक ऊंचाई वाली पहाड़ियों पर बर्फ जमी है। दयारा बुग्याल में भी बर्फ नहीं पड़ी है।
पढ़ें, आमिर खान ने तोड़ा शाहरूख का अंगूठा
बुजुर्ग अब मकर संक्रांति के आसपास ही बर्फबारी की उम्मीद जता रहे हैं। रुद्रप्रयाग में पूर्वाह्न 11 बजे धूप निकल आई। ऊखीमठ, गुप्तकाशी और जखोली क्षेत्र में हल्के बादल छाए रहे। चमोली जिले में सुबह से आसमान छाए बादल दोपहर में छंट गए। धूप खिलने से लोगों ने राहत महसूस की।