फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CM Dhami: मुख्यमंत्री ने तिरुपति बालाजी के दर्शन कर लिया आशीर्वाद, दिल्ली में यूनिफॉर्म सिविल कोड को लेकर पहली बैठक

Mon, 04 Jul 2022 05:47 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मध्यप्रदेश और दिल्ली प्रवास पर हैं। इसी बीच उन्होंने आंध्र प्रदेश में श्री तिरुपति बालाजी मंदिर में पूजा-अर्चना की। वहीं दूसरी ओर आज दिल्ली स्थित उत्तराखंड सदन में यूनिफॉर्म सिविल कोड को लेकर पहली बैठक आयोजित हुई है।
विज्ञापन
सीएम पुष्कर सिंह धामी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को आंध्र प्रदेश के तिरुमाला पर्वत पर स्थित भगवान श्री तिरुपति बालाजी मंदिर में पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर श्री वेंकटेश्वर प्रभु से प्रदेशवासियों के सुख-शांति एवं कल्याण की कामना की। मुख्यमंत्री भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में हिस्सा लेने के लिए हैदराबाद गए थे। 

विज्ञापन


वहीं उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता का ड्राफ्ट तैयार करने वाली कमेटी की पहली बैठक सोमवार को नई दिल्ली में हुई। इस बैठक में सभी सदस्यों ने भाग लिया। बैठक में भावी रूपरेखा पर चर्चा हुई, लेकिन कोई निर्णय नहीं हुआ। बैठक के बाद पांच सदस्यीय कमेटी की अध्यक्ष सुप्रीम कोर्ट की सेवानिवृत्त न्यायाधीश रंजना प्रकाश देसाई ने पत्रकारों से बातचीत की।

उन्होंने बताया कि यह पहली बैठक थी। सभी सदस्य इसमें मौजूद थे। उन्होंने कहा कि समिति की भावी योजना के बारे में बैठक में प्राथमिक चर्चा की गई। संभवत: एक हफ्ते बाद समिति की दूसरी बैठक होगी। अगली बैठक बहुत महत्वपूर्ण होगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दूसरी बार कमान संभालते ही राज्य में समान नागरिक संहिता लागू करने के लिए कमेटी का गठन किया है।
विज्ञापन


इस मसले पर उन्होंने कहा कि उत्तराखंड असंख्य देवी-देवताओं की भूमि है। देश के सैन्य बलों में सेवा के माध्यम से राज्य का बड़ा योगदान है। राज्य के लोगों के लिए के समान कानून की आवश्यकता है। ज्योंही हमारी सरकार बनीं, हमने राज्य में समान नागरिक संहिता कानून लागू करने के लिए कैबिनेट में सर्वसम्मति से निर्णय लिया।

ये भी पढ़ें...Conflict between Minister-Secretary: मंत्री-सचिव टकराते रहेंगे तो कैसे होगा विकास, पढ़ें संजीव चोपड़ा का ये खास लेख
विज्ञापन


कमेटी को छह महीने में सौंपनी है रिपोर्ट
कमेटी को अगले छह महीने में ड्राफ्ट तैयार कर सरकार को सौंपना है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का कहना है कि कमेटी राज्य के सभी हितधारकों से चर्चा करेगी। वह उन्हें ड्राफ्ट सौंपेंगी, जिसे राज्य में लागू किया जाएगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें