फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेस्को पहुंचे मुख्यमंत्री: पद्मभूषण डॉ. जोशी ने कहा- पर्यावरण हित को ध्यान में रखकर बनेगी राज्य में आगामी नीतियां, धामी पर विश्ववास

Sun, 24 Apr 2022 01:20 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

हेस्को के संस्थापक डॉ अनिल प्रकाश जोशी ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी प्रकृति के संरक्षण के हमारे प्रयोगों को वैज्ञानिक तरीके से देखने के लिए यहां आए थे। उन्होंने कहा कि मुझे विश्वास है कि राज्य में आगामी नीतियां इसी को ध्यान में रखकर बनाई जाएंगी। 
विज्ञापन
सीएम धामी, डॉ अनिल प्रकाश जोशी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्लापुर में हेस्को के माध्यम से संचालित गतिविधियों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने हेस्को के प्रयासों का सराहा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार पलायन रोकने के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है। लोगों की आजीविका बढ़ाने के लिए हेस्को के प्रयोग सहायक सिद्ध होंगे। 

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि पर्यावरणविद् एवं समाजसेवी डॉ. अनिल प्रकाश जोशी ने जल संचय, प्रकृति के संवर्द्धन के लिए सराहनीय कार्य किए हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों की आर्थिक गतिविधियों को बढ़ाने की दिशा में अच्छे प्रयास किए गए हैं। कहा कि राज्य सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों की आजीविका बढ़ाने के लिए स्वरोजगार पर विशेष ध्यान दे रही है।

स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने के साथ ही उनकी ब्रांडिंग, पैकेजिंग और मार्केटिंग पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि हर जिले में अलग-अलग उत्पादों को बढ़ावा देने की दिशा में कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में अनेक प्राकृतिक संपदाएं हैं।
विज्ञापन


पद्मभूषण डॉ. अनिल प्रकाश जोशी ने ग्रामीण आर्थिकी को बढ़ावा देने, जल संचय एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए अपने सुझाव दिए। उन्होंने हेस्को द्वारा किए जा रहे विभिन्न कार्यों के बारे में मुख्यमंत्री को जानकारी दी।

ये भी पढ़ें...हादसा: गंगा स्नान कर लौट रहे गुजरात के यात्रियों की बस पलटी, मची चीख-पुकार, 12 घायलों को निकाला, देखें तस्वीरें
विज्ञापन


मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी प्रकृति के संरक्षण के हमारे प्रयोगों को वैज्ञानिक तरीके से देखने के लिए यहां आए थे। मुझे विश्वास है कि राज्य में आगामी नीतियां इसी को ध्यान में रखकर बनाई जाएंगी। - अनिल जोशी, संस्थापक, हेस्को

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें