मुख पड़ाव हर्षिल, धराली में विरोध किए गए थे प्रदर्शन
जिला मुख्यालय उत्तरकाशी सहित यमुनोत्री धाम और गंगोत्री धाम के प्रमुख पड़ाव हर्षिल, धराली में विरोध प्रदर्शन किए गए थे। साथ ही होटल एसोसिएशन उत्तरकाशी ने डीएम के माध्यम से सीएम को ज्ञापन भेजकर आदेश वापस लेने की मांग की थी। मंगलवार को गंगोत्री धाम पहुंचे सीएम पुष्कर सिंह धामी से पत्रकारों ने शासन के आदेश पर प्रतिक्रिया मांगी। इस पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि ऐसी कोई संख्या निर्धारित नहीं की गई है। हालांकि उन्होंने धामों में तीर्थयात्रियों की अधिक संख्या होने पर इस पर विचार करने की बात कही।
ये भी पढ़ें...एक-दूसरे को बचाने के चक्कर में सभी डूबे: खोह नदी में डूबने से चार युवकों की मौत, ईद पर बिजनौर से घूमने के लिए आए थे कोटद्वार
मुख्यमंत्री के बयान किया स्वागत
होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष शैलेंद्र मटूड़ा ने तीर्थयात्रियों की संख्या तय नहीं करने संबंधी सीएम के बयान का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि चारधाम यात्रा से जुड़े कारोबारियों को यात्रा सीजन से बड़ी उम्मीदें हैं। ऐसे में धामों में प्रतिदिन दर्शन के लिए यात्रियों की संख्या तय करना सही नहीं है। उन्होंने कहा कि यदि जरूरत पड़ती भी है तो चारों धामों में संख्या बराबर रहनी चाहिए।