फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंपावत का समर : चुनावी राह को आसान बनाने में जुटे सीएम पुष्कर सिंह धामी, मोहरे फिट कर रही भाजपा

Tue, 03 May 2022 04:40 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

मुख्यमंत्री धामी अपनी चुनावी राह को आसान बनाने में जुटे हैं। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक कहते हैं, कि पार्टी उपचुनाव में ऐतिहासिक जीत दर्ज करेगी।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंपावत उपचुनाव की घोषणा से पहले ही भाजपा समर में अपने मोहरे फिट करने में जुटी है। पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री अजेय कुमार चंपावत में डेरा जमा चुके हैं और जल्द ही पार्टी के कई दिग्गजों के मोर्चे पर उतरने के आसार हैं। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक कहते हैं, जल्द ही पार्टी अपने प्रत्याशी का नाम की औपचारिक घोषणा कर देगी।

विज्ञापन


पार्टी उपचुनाव को लेकर पहले से ही तैयारी में है। पार्टी उपचुनाव में ऐतिहासिक जीत दर्ज करेगी। मुख्यमंत्री रिकॉर्ड मतों से चुनाव जीतेंगे। पार्टी की तैयारी के सवाल पर कौशिक का कहना है कि हमारी पूरी तैयारी है। पार्टी के कार्यकर्ता पहले ही वहां मोर्चा संभाल चुके हैं। पार्टी स्तर पर एक कमेटी का गठन किया जा चुका है, जो अपने काम में जुट गई है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी अपनी चुनावी राह को आसान बनाने में जुटे हैं। मुख्यमंत्री बनने के बाद से ही उनकी नजर अपने उपचुनाव की तैयारी पर है। इसी रणनीति के तहत उन्होंने मुख्यमंत्री बनने के बाद अपना पहला राजनीतिक दौरा भी चंपावत का ही किया। उनके इस दौरे से ही सियासी हलकों में उनके चंपावत से चुनाव लड़ने की अटकलें तेज हो गई थीं। 

विज्ञापन

गहतोड़ी ने इस्तीफा देकर लगाई मोहर

चंपावत विधानसभा सीट से कैलाश चंद्र गहतोड़ी के त्यागपत्र के साथ ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के इस सीट से उपचुनाव लड़ने की संभावना पूरी तरह से पक्की हो गई। इसके बाद मुख्यमंत्री ने चंपावत में न सिर्फ रोड शो किया बल्कि इस क्षेत्र के लिए घोषणाओं की झड़ी लगा दी। 

ये भी पढ़ें...जन्मभूमि में सीएम योगी का स्वागत: पैतृक गांव पहुंचकर किया गुरु महंत अवेद्यनाथ की प्रतिमा का अनावरण, अब मां से मिलेंगे
विज्ञापन

एक-एक बूथ को मजबूत करने पर जोर

पार्टी ने कैबिनेट मंत्री चंदन रामदास और प्रदेश महामंत्री संगठन के नेतृत्व में टीम पहले ही मोर्चे पर उतार दी है। अब कार्यकर्ताओं की फौज भी समर में उतारी गई है। विधानसभा के एक-एक बूथ पर वोटों का प्रबंधन किया जा रहा है। पार्टी हर बूथ पर अपनी स्थिति को मजबूत करने की कोशिश कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें