फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनिया गांधी से मिलने दिल्ली रवाना हुए सीएम हरीश रावत

Thu, 12 May 2016 05:17 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
फ्लोर टेस्ट के बाद बाहर आते हरीश रावत - फोटो : file photo
विज्ञापन
मुख्यमंत्री पद पर ताजपोशी के बाद हरीश रावत पूरी उत्तराखंड कैबिनेट के साथ सोनिया गांधी से मिलने दिल्ली रवाना हो गए। दिल्ली निकलने के पहले मुख्यमंत्री ने प्रदेश में विजली ‌व्यवस्था दुरुस्त रखने को लेकर अफसरों को निर्देश दिए।
विज्ञापन



विधानसभा में हुए फ्लोर टेस्ट में जीत के बाद मुख्यमंत्री हरीश रावत कांग्रेस अध्यक्षा से मिलकर बधाई देंगे। इसी के साथ वह संकट की घड़ी में उनके साथ खड़े रहने के लिए शीर्ष नेतृत्व को धन्यवाद भी देंगे।

वहीं बृहस्पतिवार को दोपहर 12 बजे सीएम रावत कैबिनेट बैठक लेने के बाद राज्यपाल केके पॉल से मिलने राजभवन पहुंचे। राज्यपाल से मुलाकात के बाद मीडिया से बातचीत में रावत ने बताया कि राज्यपाल से राज्य के विकास के लिए काम करने को लेकर सलाह ली।
विज्ञापन


रावत ने राज्यपाल से चारधाम यात्रा को लेकर बात की। साथ ही रुके हुए विधेयकों पर हस्ताक्षर करने का अनुरोध किया। रावत ने संकट के समय में राज्य की बागडोर संभालने के लिए राज्यपाल का धन्यवाद भी अदा किया।
विज्ञापन

कुर्सी संभालते ही एक्शन में आए रावत, बुलाई कैबिनेट

हरीश रावत - फोटो : AmarUjala
उत्तराखंड में राष्ट्रपति शासन हटाए जाने के बाद सीएम पद पर ताजपोशी के बाद हरीश रावत एक्शन मोड में आ गए। सीएम बनने के बाद हरीश रावत ने बृहस्पतिवार को कैबिनेट की बैठक ली।

कैबिनेट बैठक में राष्ट्रपति शासन के पहले किए गए कैबिनेट फैसलों को लागू कराने पर सहमति बनी। राष्ट्रपति शासन लगने की वजह से पूर्व में लिए गए फैसले निष्प्रभावी हो गए थे। इसी के साथ बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव की योजना पर भी चर्चा हुई।

हरीश रावत द्वारा बुलाई गई कैबिनेट में सभी पुराने मंत्री शामिल हुए। अभी कैबिनेट का विस्तार नहीं किया गया है।  माना जा रहा है कि हरीश रावत शीघ्र ही कैबिनेट में विस्तार कर दो नए मंत्री बना सकते हैं।

गौरतलब है कि हरक सिंह रावत द्वारा बगावत के बाद से उनके विभाग का पद खाली है। वहीं कांग्रेस सरकार के पास एक और मंत्री का कोटा पहले से ही खाली था। ऐसे में कैबिनेट विस्तार की संभावना बनी हुई है। सूत्रों के मुताबिक बसपा और कांग्रेस से एक-एक विधायक को मंत्री बनाया जा सकता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें