फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'केदारनाथ आपदा के घोटाले में CM रावत का हाथ'

Thu, 23 Jul 2015 09:06 AM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
बीजेपी ने जून 2013 में आई विनाशकारी आपदा में दौरान हुए आबाकारी घोटाले और लूट में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री के शामिल होने के दावा किया है।
विज्ञापन


बुधवार को दिल्ली में हुई एक प्रेस कांफ्रेंस में निर्मला सीतारमन ने यह दावा किया है कि उनके पास केदारनाथ आपदा के दौरान हुए घोटाले में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री हरीश रावत का हाथ होने का पक्का सबूत है।

निर्मला सीतारमन ने कहा कि जून 2013 में आई आपदा के दौरान हुए घोटाले और लूट में मुख्यमंत्री रावत के साथ उनके निजी सचिव का भी हाथ है। हमारे पास इस बात की गवाही देती एक वीडियो भी है। जो इन घोटालों में मुख्यमंत्री और उनके कुछ नजदीकी लोगों के संलिप्त होने की गवाही दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने दिए थे घोटाले की जांच के आदेश

मुख्यमंत्री ने दिए थे घोटाले की जांच के आदेश

यहां बता दें कि आपदा में हुई लूट और घोटाले की बात सामने आने के बाद उत्तराखंड के मुख्यमंत्री हरीश रावत ने बाढ़ राहत घोटाले की जांच करने के आदेश दिए थे। उन्होंने कहा था कि जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

लेकिन अब इस घोटाले में मुख्यमंत्री का हाथ होने की बात सामने आने के बाद उत्तराखंड की राजनीति में उबाल आ गया है। आपको बता दें कि इस वीडियो में मुख्यमंत्री के निजी सचिव को घूंस लेते दिखाया गया है।

रिपोर्टों के अनुसार, केदारनाथ जलप्रलय के दौरान, जब लाखों लोग भूख से तड़प रहे थे तब अधिकारियों को राहत सहायता से प्रतिदिन 7000 रुपए का भत्ता दिया जा रहा था। एक आरटीआई के जवाब अधिकारियों की यह पोल पट्टी जनता के सामने आई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें