फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंडः चार फुट से कम कद वालों को मिलेगी पेंशन

Thu, 23 Jul 2015 09:05 AM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
अपने छोटे कद की वजह से परेशानियों का सामना करने वाले उत्तराखंड के सभी वयस्कों को आर्थिक सहायता दी जाएगी।
विज्ञापन


इसके लिए समाज कल्याण द्वारा राज्य के 13 जिलों को पत्र भेजा गया है, जिनसे चार फुट से कम कद वाले लोगों की संख्या के बारे पूछा गया है। विभाग की ओर से 22 जून को भेजे गए इस पत्र में 21 या उससे अधिक आयु के कम कद वाले लोगों का ब्यौरा मांगा गया है।

समाल कल्याण निदेशक विष्णु सिंह धानिक का कहना है कि चार फुट के कम कद वाले इन लोगों को हर माह 800 रुपए की पेंशन दी जाएगी। ऐसे लोगों की पहचान करने के लिए जिलों में सर्वे कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चंपावत से भेजी गई पात्र लोगों की सूची

फिलहाल, चंपावत जिले से इस लाभ के लिए पांच लोगों की एक सूची भी भेज दी गई है। समाज कल्याण निदेशालय के अधिकारियों ने बताया कि इस संबंध में मुख्यमंत्री हरीश रावत से बात भी कर ली गई है।

इस लाभ को पाने के लिए 200 से अधिक मेडिकल शर्तें रखी गई हैं, जिनके तहत पात्र लोगों का चुनाव किया जाएगा।

समाज कल्याण निदेशक विष्‍णु सिंह धानिक का कहना है कि कम लंबाई के कारण इन लोगों के सामाजिक और मानसिक परेशानियों से जूझना पड़ता है। इस योजना से ऐसे लोगों को लाभ होने के साथ उनका मनोबल भी बढ़ेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें