उत्तराखंड के मुख्यमंत्री हरीश रावत को एम्स से डिस्चार्ज कर दिया गया है। बुधवार दोपहर लगभग डेढ़ बजे हरीश रावत दिल्ली में मूर्तिलेन स्थित अपने आवास पर पहुंचे।
जनसंपर्क और काम काज से दूर रहेंगे रावत
मुख्यमंत्री के ओएसडी मो. कासिम ने बताया कि वह दिल्ली में तीन हफ्तों तक देहरादून के डॉक्टरों की देखरेख में रहेंगे। इस दौरान रावत जनसंपर्क और काम काज से दूर रहेंगे।
हरीश रावत के देहरादून लौटने के संबंध में अभी कोई जानकारी नहीं मिली है।
बता दें कि विमान हादसे में मुख्यमंत्री की गर्दन के ठीक नीचे रीढ़ की हड्डी सी-1 और सी-2 में फ्रेक्चर हुआ था। 13 जून को इस हादसे के बाद से हरीश रावत एम्स में भर्ती थे।
विमान से बादल टकराने की वजह से यह हादसा हुआ था। उस समय मुख्यमंत्री ने बेल्ट नहीं बांधी थी इसलिए झटका लगने पर उनका सिर प्लेन की छत से टकराया और वह गिर पड़े थे।