फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की नई भाजपा सरकार का शपथग्रहण समारोह आज, मुख्यमंत्री धामी भी लेंगे भाग

Wed, 13 Dec 2023 11:41 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो , देहरादून

सार

मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में आज नई भाजपा सरकार का शपथग्रहण समारोह है। सीएम धामी भी आज शपथग्रहण समारोह में शमिल होने पहुंचे रहे हैं। 
विज्ञापन
सीएम पुष्कर सिंह धामी समीक्षा बैठक करते। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की नई भाजपा सरकार के शपथग्रहण समारोह में भाग लेंगे। भाजपा ने मध्यप्रदेश में मोहन यादव को विधायक मंडल दल का नेता चुना है।

यादव बुधवार को भोपाल के लाल परेड मैदान में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। मुख्यमंत्री सबसे पहले इस कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद करीब डेढ़ बजे वह छत्तीसगढ़ के रायपुर स्थित साइंस कॉलेज मैदान के लिए रवाना हो जाएंगे।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Roorkee: सुनवाई के इंतजार में बैठी दुष्कर्म पीड़िता ने कोर्ट परिसर में खाया जहर, गर्भपात की गुहार लेकर थी आई
विज्ञापन


छत्तीसगढ़ में भाजपा ने आदिवासी चेहरे विष्णु देव साय को भाजपा विधायक मंडल दल का नेता चुना है। साय अपने मंत्रिमंडल के साथ मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। मुख्यमंत्री ने यादव और साय को भाजपा विधायक मंडल दल का नेता चुने जाने पर शुभकामनाएं दीं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें