फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CM Dhami: गोपेश्वर की सड़कों पर सुबह-सुबह निकले मुख्यमंत्री, स्कूली बच्चों को किया दुलार, लोगों से की बातचीत

Mon, 08 Jul 2024 02:46 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, गोपेश्वर (चमोली)

सार

गोपेश्वर नगर की सड़कों पर सुबह-सुबह सीएम धामी को देख लोग हैरान रह गए। बच्चे खासतौर पर सीएम को अपने बीच देख उत्साहित नजर आए।
विज्ञापन
बच्चों को दुलार करते सीएम धामी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी गोपेश्वर नगर की सड़कों पर सुबह-सुबह सैर-सपाटे पर निकले। इस दौरान उन्होंने स्कूल जा रहे बच्चों को दुलार किया। उनसे बातचीत की। सीएम को अपने बीच इस तरह पाकर बच्चों को चेहरे भी खिल गए। 

विज्ञापन





ये भी पढ़ें...Rishikesh : रेव पार्टी में हुड़दंग के दौरान पुलिस का छापा, रिजॉर्ट संचालकों पर केस; चार गिरफ्तार... एक फरार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज सोमवार सुबह गोपेश्वर नगर की सड़कों पर सैर सपाटा किया। स्कूल जा रहे बच्चों को पुचकारा। साथ ही वाहन चालकों और दुकानदारों से बातचीत की। उन्होंने लोगों से प्रदेश सरकार द्वारा किए जा रहे विकास एवं जनकल्याणकारी कार्यों का फीडबैक लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान सीएम ने भाजपा कार्यकर्ता चंद्रकला तिवारी के आवास पहुंचकर उनके परिवारजनों से भेंट की और उनका कुशलक्षेम जाना। सीएम धामी ने कहा कि जनता से मिली सकारात्मक प्रतिक्रिया और बहुमूल्य सुझाव प्रदेश के विकास के लिए समर्पित होकर कार्य करने की प्रेरणा देते हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें