जल्द मिल जाएगा समान नागरिक संहिता का ड्राफ्ट
मुख्यमंत्री ने कहा, प्रदेश सरकार को समान नागरिक संहिता का ड्राॅफ्ट जल्द मिल जाएगा। इसके बाद प्रदेश में समान नागरिक संहिता को लागू कर दिया जाएगा। प्रदेश में चारधाम यात्रा में बीते वर्ष श्रद्धालुओं का रिकाॅर्ड बना है। इस वर्ष चारधाम यात्रा को और बेहतर तरीके से संचालित करने के साथ ही यात्री सुविधाएं भी और बेहतर की जाएंगी। कहा, हाल में ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट का आयोजन किया गया, जिसके तहत 50 देशों के निवेशकों ने प्रतिभाग किया। सरकार प्रदेश में वेडिंग डेस्टिनेशन को विकसित करने के लिए भी मिशन मोड में काम कर रही है।
ये घोषणाएं भी कीं
गौरीकुंड स्थित गौरी माई मंदिर का सौंदर्यीकरण, दशज्यूला क्षेत्र के जागतोली में मिनी स्टेडियम का निर्माण, छेनागाड़ पेयजल योजना का निर्माण, राजकीय पॉलिटेक्निक चोपता के भवन का निर्माण, अगस्त्यमुनि खेल मैदान से चाका के लिए मोटर पुल का निर्माण, लमगौंडी-देवलीभणिग्राम-तिनसोली मोटर मार्ग का नाम शहीद हवलदार देवेंद्र सिंह राणा के नाम पर किया जाएगा, भीरी-मक्कू मोटर मार्ग से परकंडी-सिरवा तक दो किमी मार्ग की प्रथम चरण की स्वीकृति, गुप्तकाशी-जाखधार-त्यूड़ी मोटर मार्ग से देवर मोटर मार्ग का सुधारीकरण व डामरीकरण।