श्रमिकों को विदेश में भी उपलब्ध कराएं रोजगार
सीएम धामी ने कहा कि कर्मकार बोर्ड निर्माण श्रमिकों एवं उनके आश्रितों को कौशल प्रशिक्षण के बाद विदेश में भी रोजगार उपलब्ध कराने का प्रयास करे। इसके लिए विदेश मंत्रालय में पंजीकृत एजेंसी के माध्यम कार्रवाई की जाए। श्रमायुक्त पीसी दुम्का ने बताया कि यूकेएलसीसीएमएस पोर्टल के माध्यम से अब तक 16,000 अधिष्ठानों का पंजीकरण हो चुका है, जिसके जरिए शुल्क के रूप में 80 लाख रुपये की धनराशि जमा हो चुकी है। बोर्ड के पास अब तक कुल 324 करोड़ की धनराशि सेस के रूप में जमा हो चुकी है। जिसे श्रमिकों के कल्याण में उपयोग किया जा रहा है। श्रमिकों को सामग्री वितरण ऑनलाइन की जा रही है, जिससे लाभार्थियों को लाइव फोटो एवं जियो ट्रेकिंग से सामग्री वितरण सुनिश्चित किया जाएगा। इस मौके पर उपायुक्त विपिन कुमार व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।