फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजधानी दून में दस दिन और रहेगा कूड़े का ढेर

Wed, 13 Nov 2013 10:44 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
राजधानी की सफाई व्यवस्था को सुधरने में दस दिन लगेंगे। बुधवार को मेयर ने शहर की बिगड़ती सफाई व्यवस्था पर बैठक की। बैठक में उन्होंने कूड़ा उठाने वाले सभी 22 वाहनों को निगम के खाते से मरम्मत कराने के आदेश दिए। वहीं सुपरवाइजर को भी नियुक्त करने के आदेश दिए जो सभी वाहनों का रखरखाव देखेगा।
विज्ञापन


फटकार के बाद भी नहीं सुधरी व्यवस्था
शहर में सफाई व्यवस्था पूरी तरह से चौपट हो गई है। इस कदर चौपट कि शहरी विकास मंत्री प्रीतम सिंह पंवार के दौरे और अधिकारियों को फटकार के बाद भी नहीं सुधरी।

मेयर विनोद चमोली ने कंपनी को कसा तो कंपनी के अधिकारियों ने डोर-टू-डोर कूड़ा उठाने वाले 22 वाहनों के खराब होने की बात बताई। 59 में से 22 वाहन खराब होने से पूरी शहर की सफाई व्यवस्था चरमरा गई थी।
विज्ञापन


वाहन खराब
बुधवार शाम को निगम में मेयर विनोद चमोली ने वरिष्ठ स्वास्थ्य अधिकारी डा. आरके सिंह, डीवीडब्ल्यूएम कंपनी के सीईओ सिद्घार्थ जैन और एएमएनए उदय सिंह राणा के साथ बैठक की। बैठक में एक बार फिर से कंपनी ने वाहन खराब होने की बात बताई और बताया कि कंपनी के पास इतना बजट नहीं है कि वह मरम्मत का खर्चा उठा सके।

उसके बाद मेयर ने सभी वाहनों को निगम के खाते से ठीक कराने का आदेश दिया। लेकिन बाद में मरम्मत का खर्चा कंपनी से किस्तों में वसूला जाएगा। वहीं निगम के दो ट्रैक्टर व एक जेसीबी भी कंपनी को दिए जाएंगे। साथ ही दस दिन का समय दिया गया वाहनों के मरम्मत के लिए।

मेयर विनोद चमोली ने बताया वैसे कंपनी गुरुवार से ही कूड़ा उठाने का काम शुरू कर देगी। इसके लिए ट्रैक्टर दिए गए हैं। दस दिन में डोर-टू-डोर कूड़ा उठाने वाले वाहन भी ठीक हो जाएंगे।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें