फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिराग और कुहू ने दिलाया प्रदेश को पहला कांस्य

Tue, 24 Dec 2013 06:16 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड के युवा बैडमिंटन खिलाड़ी चिराग सेन और कुहू गर्ग ने राष्ट्रीय स्तर पर खेल का डंका बजाते हुए प्रशंसकों का दिल जीत लिया है। उत्तराखंड की अंडर-17 जोड़ी ने 78वीं सीनियर नेशनल बैडमिंटन चैंपियनशिप के मिक्स डबल्स में कांस्य पदक जीतकर राज्य का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन


पढ़ें,बीआरओ से सड़क छीनने के प्रस्ताव पर सरकार हिली

नई दिल्ली के सीरी फोर्ट स्टेडियम में आयोजित सीनियर नेशनल बैडमिंटन प्रतियोगिता में उत्तराखंड के चिराग और कुहू गर्ग की जोड़ी ने रविवार को पेट्रोलियम स्पोर्ट्स प्रमोशन बोर्ड के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी प्रणव चोपड़ा व के मनीषा को 22-20 ,16-21, 2-1 से हराया था।

सेमीफाइनल में हारे
सोमवार को सेमीफाइनल मुकाबले में चिराग और कुहू का सामना दूसरी वरीयता प्राप्त पीएसपीबी के अपर्णा बालन व विष्णु की जोड़ी से हुआ। इस मुकाबले में अपर्णा बालन और विष्णु की जोड़ी ने चिराग व कुहू को 21-11, 21-9 से हरा दिया और इस युवा जोड़ी को कांस्य से ही संतोष करना पड़ा।
विज्ञापन


पढ़ें,पहाड़ में उत्तर प्रदेश के गो तस्कर सक्रिय

दोनों खिलाड़ियों की सफलता पर उत्तराखंड बैडमिंटन संघ के सचिव बीएस मनकोटी ने कहा कि दोनों खिलाड़ियों के उत्तराखंड आने पर सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें