फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand Cyber Attack: प्रदेश की अकादमिक और सरकारी वेबसाइटों पर चीनी हमले, ऑटो सिस्टम लगाने की तैयारी

Fri, 14 Feb 2025 12:24 PM IST
रेनू सकलानी आफताब अजमत, अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

Uttarakhand Cyber Attack news in Hindi: उत्तराखंड भी साइबर हमलों से अछूता नहीं है। पिछले एक माह में ही एक हजार से ज्यादा चीनी साइबर हमले उत्तराखंड की सरकारी और अकादमिक वेबसाइटों पर रिकॉर्ड हुए हैं।
विज्ञापन
Cyber Attack - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड की अकादमिक और सरकारी वेबसाइटों पर चीनी हमले हो रहे हैं। महीनेभर में सूचना प्रौद्योगिकी विकास एजेंसी (आईटीडीए) ने ऐसे हजारों हमले पकड़े और सिस्टम से बाहर किए हैं। अब आईटीडीए ऐसे हमलों को रोकने के लिए ऑटो सिस्टम लगाने की तैयारी कर रहा है।

विज्ञापन


देशभर में पिछले कुछ दिनों से चाइनीज साइबर हमले तेजी से बढ़ रहे हैं। उत्तराखंड भी इससे अछूता नहीं है। पिछले एक माह में ही एक हजार से ज्यादा चीनी साइबर हमले उत्तराखंड की सरकारी और अकादमिक वेबसाइटों पर रिकॉर्ड हुए हैं। आईटीडीए विशेषज्ञों का कहना है कि ये आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (एआई) आधारित हमले हैं जो एक साथ सैकड़ों की संख्या में होते हैं।

ये भी पढ़ें...Dehradun: पिंक शौचालय... राजधानी की महिलाओं के लिए चलाई गई अमर उजाला की मुहिम का दिखने लगा गुलाबी असर
विज्ञापन
विज्ञापन


उनके विशेषज्ञ 24 घंटे बैठकर इनकी निगरानी कर रहे हैं। सचिव आईटी नितेश झा का कहना है कि ऐसे हमलों को पकड़ने, रोकने व व उनका प्रभाव कम करने के लिए ऑटोमेटेड सिस्टम लगाए जा रहे हैं। इन्हें लगाने के बाद सिस्टम ऐसे एआई जेनरेटर वायरस को खुद डिटेक्ट करके रिमूव कर देगा।



 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें