फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरिद्वार स्टेशन पर खड़ी ट्रेन से मासूम हुआ किडनैप, मचा हड़कंप

Mon, 24 Oct 2016 12:03 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
पिता की गोद में मासूम योगेंद्र - फोटो : file photo
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन पर खड़ी बीकानेर एक्सप्रेस के महिला कोच से राजस्थान के यात्री परिवार के डेढ़ साल के मासूम का अपरहण कर लिया गया। अपहरण उस वक्त हुआ जब सीट को लेकर महिलाएं आपस में झगड़ रही थीं।
विज्ञापन


मासूम की तलाश में हरियाणा, पिरान कलियर, देहरादून में पुलिस टीमों ने डेरा डाला हुआ है। इस घटना से सदमे में आए पीड़ित परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है। घटना शनिवार देर शाम की है।

राजस्थान के गांव जसनेऊ राजलदेसर जिला चुरु निवासी मनोहर सिंह अपने पिता स्वर्गीय रतन सिंह की अस्थियां विसर्जित करने शनिवार को अपने परिवार के साथ यहां पहुंचे थे। उनके साथ बहन सविता पत्नी राम सिंह शेखावत निवासी गांव न्याय थाना लक्ष्मणगढ़ जिला सीकर एवं डेढ़ साल का बेटा योगेंद्र भी था।
विज्ञापन
Trending Videos

सीट को लेकर झगड़ीं महिलाएं तभी बच्चा हुआ गायब

अपहरण
अस्थियां विसर्जित करने के बाद सभी लोग रेलवे स्टेशन पर लौट आए। शाम करीब पौने सात बजे साप्ताहिक ट्रेन बीकानेर एक्सप्रेस के महिला डिब्बे में मनोहर सिंह ने अपनी पत्नी, दो बच्चों, बहन एवं उसके बेटे को बैठा दिया। फिर वह खाना लेने चला गया।

कुछ मिनटों में वापस लौटने पर देखा कि सीट को लेकर महिलाएं आपस में झगड़ रही थीं। इसी दौरान उसकी बहन सविता ने शोर मचा दिया कि उसका बेटा योगेंद्र गायब है। सूचना मिलने पर एसओ जीआरपी दिनेश कुमार तुरंत दौड़कर पहुंच गए। आनन-फानन में पूरे ट्रेन के डिब्बे खंगाल दिए गए।

आस पास के क्षेत्र एवं प्लेटफार्म पर भी मासूम की खोज हुई, लेकिन मासूम का कुछ अता पता नहीं चल सका। थानाध्यक्ष जीआरपी दिनेश कुमार ने बताया कि मासूम की तलाश में पुलिस टीमों को कई जगह भेजा गया है। 

सीसीटीवी कैमरों से नहीं मिला सुराग

सीसीटीवी - फोटो : Demo pic
यह घटना प्लेटफार्म नंबर तीन की है। हर प्लेटफार्म पर सीसीटीवी कैमरे भी लगे हैं। लेकिन किसी भी सीसीटीवी कैमरे से कोई महत्वपूर्ण सुराग जीआरपी को नहीं मिल पाए। ऐसा प्रतीत हो रहा है कि, अपहरण के बाद अपहरणकर्ता रेलवे लाइन से होते हुए अधिकारी विश्राम गृह की तरफ गया होगा। अब सीसीटीवी कैमरे से सुराग मिलने की आस खत्म हो गई है। दिन भर एसओ जीआरपी खुद कैमरों को खंगालने में जुटे रहे। 

संदिग्ध लिए हिरासत में 
मासूम के अपहरण के बाद हरकत में आई जीआरपी ने कई संदिग्धों को हिरासत में लिया है। कुछ संदिग्धों को जीआरपी ने डिब्बे से ही हिरासत में ले लिया था। फिर चले अभियान में कुछ संदिग्ध उठाए गए। अब सभी से सिलसिलेवार ढंग से पूछताछ चल रही है।  
विज्ञापन

पूर्व में भी हुई बच्चा चोरी की घटनाएं

police - फोटो : amar ujala
बच्चा चोर गैंग ने एक बार फिर से दस्तक दे दी है। पूर्व में भी बच्चा चोरी की कई घटनाएं हो चुकी हैं। जीआरपी ने कुछ वर्षों पूर्व बच्चा चोर गैंग का खुलासा किया था तब कई मासूम बरामद हुए थे। जिला महिला अस्पताल से भी दो मासूम उठा लिए गए थे।

एक मासूम उसी समय से ही रेलवे स्टेशन से बरामद करते हुए एक बुजुर्ग महिला को दबोचा गया था, लेकिन एक मासूम आज तक बरामद नहीं हो सका है। रोडी बेलवाला मैदान से भी बिहार की महिला हिरणी देवी के मासूम बेटे का अपहरण कर लिया गया था हालांकि लक्सर से मासूम को बरामद करते हुए पुलिस ने दो आरोपी दबोचे थे।

ठीक इसी तरह एक विक्षिप्त महिला के बेटे को भी हरिद्वार कोतवाली पुलिस ने चौबीस घंटे में ही ढूंढ निकाला था और रिश्ते के भाई-बहन को दबोचा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें