जस्टिस केसी धूलिया
जस्टिस केसी धूलिया का जन्म 10 मार्च 1928 को ग्राम मदनपुर, जिला पौड़ी गढ़वाल में हुआ था। उन्होंने प्राथमिक शिक्षा अपने गांव से ली। उनके पिता पंडित भैरव दत्त धूलिया स्वतंत्रता सेनानी थे। जस्टिस केसी धूलिया ने पढ़ाई पूरी करने के बाद वकालत करनी शुरू की और स्थानीय समाचार पत्र में अपने परिवार का हाथ बंटाने के लिए लैंसडौन आ गए। इसके बाद जब शादी हुई तो वह इलाहाबाद हाईकोर्ट में प्रैक्टिस करने लगे। काफी समय के संघर्षों के बाद उन्हें इलाहाबाद हाईकोर्ट के मुख्य स्थायी परिषद बनाया गया। इसके बाद उन्हें मख्य न्यायाधीश के पद पर पदोन्नत कर दिया गया। उनके कई निर्णय आज भी नजीर के तौर पर पेश किए जाते हैं। 15 जनवरी 1985 को हृदयाघात से उनकी मृत्यु हो गई। वह अपने पीछे एक समृद्ध विरासत छोड़ गए हैं, जिनमें जस्टिस सुधांशु धूलिया, पूर्व नेवी अधिकारी हिमांशु धूलिया, तिग्मांशू धूलिया आदि का नाम है।
ये भी पढ़ें...Uttarakhand: उत्तरकाशी में सिलक्यारा के पास एक और सुरंग से 'खतरों' का रिसाव, ग्रामीणों की बढ़ रही चिंता
प्रतियोगिताओं में ये हुए विजेता
निबंध प्रतियोगिता
वीरेंद्र प्रताप सिंह राठौर-यूपीईएस
जीत सिन्हा -यूपीईएस
अक्षत गोयल-उत्तरांचल यूनिवर्सिटी
वाद विवाद प्रतियोगिता
शताक्षी शर्मा व पार्थ नारायण सिंह-उत्तरांचल यूनिवर्सिटी
अंशवीर व मनोनित-यूपीईएस
सर्वश्रेष्ठ वक्ता
शताक्षी शर्मा-उत्तरांचल यूनिवर्सिटी