फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सस्ती सब्जी काउंटर से 'गायब' हुए विक्रेता

Tue, 19 Nov 2013 11:25 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
आम जन को महंगाई की मार से बचाने के लिए राजधानी देहरादून में लगाए गए सस्ती सब्जी काउंटर से विक्रेता ही गायब दिखे। राजधानी में सस्ती सब्जी काउंटरों की स्थिती कुछ यूं रही...
विज्ञापन


मोहकमपुर में भी दुकान बंद
जाखन में राशन विक्रेता राधेश्याम के पास सस्ती सब्जी का काउंटर लगाने का जिम्मा है, लेकिन वहां सब्जी नजर नहीं आई। वह ‘डॉक्टर के यहां गए हैं’ का बोर्ड टांग नदारद थे। मोहकमपुर में भी दुकान बंद रही।

पढ़ें, राजधानी में निराधार हो गया आधार कार्ड

उधर, जहां काउंटर खुले भी ग्राहक कम ही नजर आए। सोमवार सुबह मंडी की तरफ से सप्लाई को पूछा गया तो पता चला कि बीते दिन का ही स्टाक अभी पड़ा है। लिहाजा, सप्लाई से इनकार कर दिया गया। निर्धारित समय तक ग्राहकों की यह बेजारी कायम रही। कहीं भी पूरा आलू, प्याज नहीं बिक सका।
विज्ञापन


अब नई जगह लगाएं काउंटर
जोगीवाला में तकरीबन डेढ़ सौ खरीदार सस्ती सब्जी के लिए पहुंचे। इसके बावजूद यहां एक क्विंटल प्याज और तकरीबन डेढ़ क्विंटल आलू बचा रहा। विक्रेता गोपीचंद के अनुसार ग्राहक अब ज्यादा रुझान नहीं दिखा रहे।

पढ़ें, पिता के सपने के लिए बेटी ने रचा नया रिकॉर्ड

रेसकोर्स में भी मंडी की तरफ से भेजा गया पांच क्विंटल आलू नहीं उठ पाया। इस काउंटर से तकरीबन सौ लोगों ने फायदा उठाया। विक्रेता सोहन लाल के मुताबिक दो बोरी आलू और डेढ़ बोरी प्याज का यहां शेष है। बल्लूपुर, करनपुर, राजीवनगर का भी यही हाल रहा। विक्रेताओं का कहना है कि अब नई जगह काउंटर की जरूरत है।

फुटकर में फिर भी दुगुने दाम
इधर मंडी पदाधिकारी प्याज के फुटकर रेट 30 रुपये प्रति किलो के आस-पास आने का दावा करते रहे, उधर प्याज के भाव चढ़े रहे। इसकी बिक्री थोक से दुगुने दामों पर होती रही। अधिकांश लोगों ने तकरीबन 60 रुपये प्रति किलो की दर से प्याज खरीदा।

मोहल्ला समितियों को थोक के भाव सब्जी
अगर मोहल्ले में फुटकर वालों की वजह से महंगी सब्जी खरीदने को विवश हो रहे हैं तो मोहल्ला समिति की मदद सस्ती सब्जी के लिए ली जा सकती है। उन्हें यह सब्जी थोक भाव में मुहैया कराई जाएगी।
विज्ञापन

- विजय प्रसाद थपलियाल, सचिव, मंडी समिति

फेसबुक पर अपनी राय देने के लिए क्लिक करे---
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें