फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादून में मिलेगा आम आदमी को घर

Sun, 21 Dec 2014 01:52 PM IST
मनमीत रावत/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
प्राधिकरण की प्रस्तावित योजनाओं को मंजूरी से निजी बिल्डरों को बड़ा झटका लगेगा। सरकारी संस्था की ओर से एक साथ दो योजनाओं में चार हजार फ्लैट बनाने के बाद समूह आवासीय योजनाओं (ग्रुप हाउसिंग प्रोजेक्ट) में निजी बिल्डरों का दखल कम होगा।
विज्ञापन


निजी बिल्डरों को घटाने पड़ेंगे फ्लैट के दाम
माना जा रहा है कि इसके बाद मजबूरी में ही सही, निजी बिल्डरों को फ्लैट के दाम घटाने पड़ सकते हैं। राजधानी में इस वक्त कई रियल इस्टेट कंपनियों की आवासीय योजनाएं बन रही हैं। लेकिन, इनमें फ्लैट इतने महंगे हैं कि आम आदमी वहां आशियाना लेने की सोच भी नहीं सकता।

स्थिति यह है कि दो कमरों (दो बीएचके) का फ्लैट कम से कम 50 लाख रुपये में बेचा जा रहा है। उसमें भी अन्य टैक्स, सर्विस चार्ज जुड़ने के बाद कीमत दो से पांच लाख और बढ़ जाती है। यह कीमत भी शहर के बाहरी क्षेत्रों की है, शहर के भीतर तो मुंहमांगे दाम वसूले जाते हैं।
विज्ञापन


दूसरी ओर, राजधानी में जमीन के दाम भी इतने ऊपर जा चुके हैं कि औसत आय वाले व्यक्ति के लिए अपना मकान बनाना सपना ही बनकर रह गया है। ऐसे में मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण की आवासीय योजनाएं आम आदमी के लिए बड़ी राहत बनेंगी।

एमडीडीए के एमआईजी फ्लैट (दो बीएचके) की कीमत अधिकतम ज्यादा से ज्यादा 28 लाख तक होगी, जो निजी बिल्डर के फ्लैट से आधी है।

खास बात यह है कि प्राधिकरण इस दफा पहली बार उच्च आय वर्ग के लिए एचआईजी फ्लैट भी बना रहा है, जिसमें तीन कमरे, हाल, किचन के साथ अन्य सुविधाएं भी होंगी। लेकिन इसकी कीमत भी 35 लाख रुपये तक ही रहने की उम्मीद है। साफ है कि यह दाम भी निजी बिल्डर से काफी कम है।

‘प्राइम लोकेशन’ हैं दोनों
रियल इस्टेट कारोबार में सहस्त्रधारा रोड और सहारनपुर रोड को प्राइम लोकेशन के तौर पर देखा जाता है। सहस्त्रधारा रोड पर इस वक्त कई निजी बिल्डरों की आवासीय योजनाएं बन रही हैं, जबकि सहारनपुर रोड स्थित ट्रांसपोर्टनगर और इसके आसपास भी कई निर्माण योजनाएं चालू हैं। ऐसे में इन दोनों क्षेत्रों में फ्लैट लेना आम आदमी के लिए फायदे का सौदा हो सकता है।

पहली बार इतने सारे फ्लैट बनने वाले हैं। एचआईजी फ्लैट भी पहली बार बनाए जाएंगे। निश्चित तौर पर प्राधिकरण की इन योजनाओं से आम आदमी के घर का सपना साकार होगा।
विज्ञापन

- बंशीधर तिवारी, सचिव, मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें