फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड में इन मुद्दों पर कांग्रेस को घेरेगी BJP

Thu, 01 May 2014 10:55 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड भाजपा ने बुधवार को राज्य की कांग्रेस सरकार के खिलाफ आरोप पत्र जारी कर दिया है।
विज्ञापन


भाजपा ने लगाए ये आरोप
आरोप पत्र में भाजपा ने बेलगाम महंगाई, भ्रष्टाचार, राज्य की बदहाल आर्थिक स्थिति, कानून व्यवस्था से लेकर तमाम वे बिन्दु शामिल किए हैं जो सीधे जनता से जुड़े हैं।

कांग्रेस सरकार के खिलाफ आरोप पत्र प्रदेश भाजपा अध्यक्ष तीरथ सिंह रावत व चुनाव प्रबंधन कमेटी केसंयोजक बची सिंह रावत ने संयुक्त रूप से जारी किया।

प्रदेश मुख्यालय पर जारी किए गए कांग्रेस के खिलाफ आरोप पत्र में भाजपा ने कहा कि कहा कि भाजपा सरकार में प्रदेश की विकास दर 9.5 प्रतिशत थी लेकिन अब 4.5 प्रतिशत है।
विज्ञापन


राज्य की 47 प्रतिशत आबादी की हालत खराब है। पूरे देश के रोजगार कार्यालयों में इस समय 4.01 करोड़ बेरोजगार रजिस्टर्ड है। नेशनल सर्वे क अनुसार शहर में पढ़े लिखे लोगों के लिए बेरोजगारी बढ़ी है।

भ्रष्टाचार के मामले में कोयला घोटाला, 2जी स्पेक्ट्रम, कॉमनवेल्थ गेम प्रमुख है। उत्तराखंड में सिडकुल भूमि सस्ते दाम पर बेचक र नंबर दो में कमाई की गई। रुद्रपुर कृषि विपणन केंद्र की 50 एकड़ भूमि पर नजर लगी है।

विस्थापितों की भूमि की बंदरबाट
टिहरी बांध विस्थापितों की भूमि की बंदरबाट हुई। आबकारी विभाग में एफएल-2 के दो सुपर स्टोर बनाने का निर्णय शराब माफियाओं के दबाव में हुआ, जो फिलहाल वापस लेना पड़ा।

सड़क निर्माण में 300 करोड़ व आपदा प्रबंधन में 25-25 लाख रुपए के छोटे बांड के माध्यम से 1700 करोड़ की धनराशि ठिकाने लगाई गई। राज्य पर 28498 करोड़ रुपए का कर्जा हो चुका है।

राज्य में कुल अपराधों में 27.6, डकैती में 39.8 व बलात्कार में 31.9 प्रतिशत बढ़ोत्तरी हुई। शिक्षा, स्वास्थ्य, विकास की हालत खराब है।

पिछले वर्ष आई आपदा में चार मंत्रियों ने प्रभावितों को उनके क्षेत्रों में रामभरोसे छोड़ दिया और लंदन चले गए। चार हजार गांवों के रास्ते टूट गए। लापता व मृत लोगों की पुख्ता जानकारी अभी भी सरकार के पास नहीं है।

आपदा प्रभावित वाहन स्वामियों के साथ भी धोखा किया गया। मलिन बस्तियों को रेगुलर करने की अधिसूचना भाजपा के शासन में हुई और कांग्रेस फिर इसी फैसले को जारी करती है।

वन रैंक वन पेंशन का काम भी भाजपा ने किया। कांग्रेस ने उत्तराखंड में राजधानी के नाम पर जनता से धोखा किया।

मोदी की रैली तीन मई को
प्रदेश अध्यक्ष तीरथ सिंह रावत ने बताया कि भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र भाई मोदी तीन मई को उत्तराखंड में चार स्थानों पर जनसभाओं को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन


सुबह साढ़े दस बजे श्रीनगर, 12 बजे अल्मोड़ा, डेढ़ बजे रुद्रपुर, साढ़े तीन बजे रुड़की में नरेंद्र मोदी की सभा होगी।

इसके अलावा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह पांच मई को चम्पावत, कोटद्वार व टिहरी में चुनावी सभाएं करेंगे। इसके अलावा पूर्व सेनाध्यक्ष वीके सिंह दो मई को देहरादून कैंट व क्लेमेंटाउन में जनसभाओं को संबोधित करेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें