फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चारधाम यात्रा: 32 जगह एसडीआरएफ की टुकड़ियां तैनात, मौसम की चुनौतियों को देखते हुए अलर्ट जारी

Mon, 02 May 2022 12:34 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

चारधाम यात्रा की शुुरुआत में ही बारिश की संभावना को देखते हुए प्रशासन अलर्ट हो गया है। एसडीआरएफ ने भी अपनी तैयारियों को पूरा करने का दावा किया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चारधाम यात्रा को देखते हुए एसडीआरएफ की टुकड़ियों को 32 जगहों पर तैनात किया गया है। अफसरों के अनुसार, इन कर्मियों के पास हर व्यवधान से निपटने के लिए साजो सामान हैं। मौसम की भविष्यवाणी को देखते हुए सभी जगहों पर अलर्ट जारी किया गया है।

विज्ञापन


मौसम विभाग ने तीन मई को बारिश की संभावना जताई है। चारधाम यात्रा की शुुरुआत में ही बारिश की संभावना को देखते हुए प्रशासन अलर्ट हो गया है। एसडीआरएफ ने भी अपनी तैयारियों को पूरा करने का दावा किया है। कमांडेंट एसडीआरएफ मणिकांत मिश्रा ने बताया कि 32 जगहों पर अस्थायी पोस्ट बनाई गईं हैं।

ये भी पढ़ें...ढाई हजार से ज्यादा संदिग्ध मिले, दस गिरफ्तार: चारधाम यात्रा के मद्देनजर चला सघन सत्यापन अभियान, दस दिन में 67 हजार का वेरिफिकेशन

विज्ञापन

यहां पर 10 से 12 प्रशिक्षित कर्मियों को तैनात किया गया है। मार्ग पर कई पोस्ट पर जेसीबी और पॉकलैंड मशीनों को भी तैनात किया गया है। ताकि भूस्खलन के समय मार्ग अवरुद्ध होने पर तत्काल खोलने की व्यवस्था की जा सके। एसडीआरएफ की ओर से कर्मियों को थानों में तैनात कर दिया गया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें