फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chardham yatra 2024: तीर्थयात्रियों में उत्साह...पंजीकरण की दोगुनी रफ्तार, दो दिन में आंकड़ा पांच लाख पार

Tue, 16 Apr 2024 10:41 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

Uttarakhand Chardham Yatra 2024: चारधाम यात्रा के लिए सरकार ने पंजीकरण अनिवार्य किया है। तो यात्रा पर आने से पहले पंजीकरण जरूर करा लें।
विज्ञापन
चारधाम यात्रा - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चारधाम यात्रा पर आने के लिए इस बार भी तीर्थयात्रियों में काफी उत्साह है। इसकी तस्दीक पंजीकरण के आंकड़े कर रहे हैं। यात्रा के लिए दोगुनी रफ्तार से पंजीकरण हो रहे हैं। मंगलवार को दूसरे दिन पंजीकरण का आंकड़ा पांच लाख पार हो चुका है। 10 मई से चारधाम यात्रा का आगाज होगा।

विज्ञापन


10 मई को अक्षय तृतीया के दिन गंगोत्री व यमुनोत्री धाम के कपाट विधि विधान से खुलेंगे। इसी दिन बाबा केदार के कपाट खुलने की तिथि हुई है। जबकि 12 मई को बदरीनाथ धाम के कपाट खुलेंगे। पर्यटन विभाग ने चार धाम की यात्रा के लिए पंजीकरण शुरू कर दिया है। दो दिन में 5.16 लाख से अधिक तीर्थयात्रियों ने यात्रा के लिए पंजीकरण कराया है।

पहले दिन 2.50 लाख पंजीकरण का रिकॉर्ड बना था। इस तेजी के साथ पंजीकरण की संख्या बढ़ रही है। उससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि इस बार भी यात्रा नया रिकॉर्ड बनाएगी। दो दिनों में केदारनाथ धाम के लिए पंजीकरण की संख्या 1.73 लाख से अधिक हो गई है। जबकि बदरीनाथ के लिए 1.48 लाख से अधिक तीर्थयात्री पंजीकरण कर चुके हैं।
विज्ञापन


Trending Videos
विज्ञापन

Chaitra Navratri 2024:  अष्टमी आज...महागौरी का हुआ पूजन, घरों और मंदिरों में पूजी गई कन्याएं, देखें तस्वीरें

दो दिन में चारधाम यात्रा के लिए कुल पंजीकरण
धाम                   पंजीकरण
केदारनाथ            173959
बदरीनाथ             148065
गंगोत्री                  94950
यमुनोत्री               93136
हेमकुंड साहिब     6133
कुल-                  5,16,243
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें