फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hemkund Sahib Yatra 2024: इस वर्ष 25 मई को खुलेंगे हेमकुंड साहिब के कपाट, जमी है करीब आठ फीट बर्फ

Thu, 22 Feb 2024 02:10 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली

सार

Hemkund SahibYatra 2024: गुरुद्वारे के कपाट 25 मई खोले जाएंगे और 10 अक्तूबर को बंद किए जाएंगे। राज्य सरकार द्वारा भी इस पर सहमति दी गई है। 
विज्ञापन
हेमकुंड साहिब - फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड में चारधाम यात्रा अब शुरू होने वाली है। वहीं, आगामी 25 मई को सिखों के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल हेमकुंड साहिब के कपाट भी तीर्थयात्रियों के लिए खोल दिए जाएंगे। गुरुद्वारा श्री हेमकुंड साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट के अध्यक्ष नरेंद्रजीत सिंह बिंद्रा ने मुख्य सचिव राधा रतूड़ी से गुरुवार को सचिवालय में भेंट कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि गुरुद्वारे के कपाट 25 मई को खोले जाएंगे और 10 अक्तूबर को बंद किए जाएंगे। राज्य सरकार द्वारा भी इस पर सहमति दी गई है। मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने कहा कि प्रशासन द्वारा इस दिशा में पूर्ण सहयोग किया जाएगा।

आसमान ने बरसी नेमत: बदरीनाथ में चार दिन से हो रही बर्फबारी, जमी पांच फीट तक बर्फ, दिखा अद्भुत नजारा, तस्वीरें

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

जमी है करीब आठ फीट बर्फ

ऊंचाई वाले इलाकों में बीते चार दिन से बर्फबारी हो रही है। इस वक्त हेमकुंड साहिब में भी करीब आठ फीट तक बर्फ जमी है। हर साल सेना की ओर से बर्फ हटाने का काम करीब एक महीना पहले ही शुरू कर दिया जाता है। इस वर्ष सेना के अधिकारियों की बैठक के बाद यह तय किया जाएगा कि बर्फ कब से हटाई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें