गांवों से पलायन रुकेगा पलायन
लांजी गांव के 68 वर्षीय गब्बर सिंह का कहना है कि सड़क बनने से गांवों से पलायन रुकेगा। बीमार लोगों को अस्पताल पहुंचाने में सहूलियत भी होगी। ग्राम प्रधान संदीप भंडारी ने कहा कि सड़क निर्माण के लिए जो संघर्ष किया उसे भुलाया नहीं जा सकता।
ये भी पढ़ें...Uttarakhand News: बिल्डरों पर लगाम...अब मालिकों की मर्जी बिना नहीं बदलेगा नक्शा, ये नियम किए गए तय
पाखी-ह्यूंणा-लांजी-पोखनी-द्वींग तपोण सड़क का निर्माण शुरू कर दिया गया है। अलकनंदा पर लगभग 80 मीटर और लांजी व द्वींग गांव के बीच 30 मीटर लंबा मोटर पुल का निर्माण भी होगा। सड़क निर्माण के लिए प्रथम चरण में दो करोड़ 34 लाख की स्वीकृति मिली है। एक वर्ष में हिल कटिंग पूरी कर ली जाएगी। - राजवीर चौहान, ईई, लोनिवि, प्रांतीय खंड, गोपेश्वर, चमोली।