फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Badrinath Dham: कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने किए बदरी विशाल के दर्शन, विधि विधान से की पूजा अर्चना

Thu, 04 Jul 2024 04:10 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

मंत्री रेखा आर्य ने कहा कि पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष बड़ी संख्या में श्रद्धालु चारधाम पहुंचे हैं। जिससे राज्य की आर्थिकी बढ़ने के साथ ही स्थानीय लोगों के रोजगार में भी बढ़ोतरी हुई है।
विज्ञापन
मंत्री रेखा आर्य ने किए बदरीनाथ धाम के दर्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य आज बदरीनाथ धाम पहुंचीं। उन्होंने वैदिक मंत्रोच्चार और विधि विधान के साथ भगवान बदरी विशाल की पूजा अर्चना की। इस दौरान उन्होंने सभी देश और प्रदेशवासियों की सुख और समृद्धि की कामना की।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यहां नारायण स्वयं भू-बैकुंठ रूप मे विराजमान हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में जहां केदारनाथ धाम का पुनर्निर्माण हो रहा है, वहीं बदरीनाथ में भी मास्टर प्लान के तहत कार्य किये जा रहे हैं। आज चारों धामों में ऑल वेदर रोड बनने से यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं की यात्रा सुगम और सरल हुई है।

धामी के दो सरकारों के तीन साल: यूनिफॉर्म सिविल कोड समेत कई महत्वपूर्ण और सख्त फैसले लिए, ये रहीं उपलब्धियां
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष बड़ी संख्या में श्रद्धालु चारधाम पहुंचे हैं। जिससे राज्य की आर्थिकी बढ़ने के साथ ही स्थानीय लोगों के रोजगार में भी बढ़ोतरी हुई है। जिस प्रकार से इस वर्ष तीर्थयात्रियों की संख्या में इजाफा हुआ है निश्चित ही इससे पूर्व वर्षों का रिकॉर्ड टूटेगा। कैबिनेट मंत्री ने तीर्थयात्रियों से आग्रह किया कि आप सभी बिना भय के चारधाम यात्रा पर आएं। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें