फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chardham Yatra  2024: बदरीनाथ-केदारनाथ धाम में पूजा के लिए ऑनलाइन बुकिंग शुरू, देना होगा इतना शुल्क

Mon, 15 Apr 2024 09:03 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

Uttarakhand Chardham Yatra 2024: श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए आनलाइन पूजा की बुकिंग शुरू हो गई है। ऑनलाइन पूजा के लिए शुल्क भी तय किया गया है।
विज्ञापन
केदारनाथ धाम/ बदरीनाथ धाम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) ने चारधाम यात्रा में बाबा केदार और बदरी विशाल की पूजा के लिए ऑनलाइन बुकिंग शुरू कर दी है। रोजाना दोनों धामों में सुबह और शाम को होने वाली पूजा और विशेष पूजा के लिए शुल्क की निर्धारित किया है।

विज्ञापन


महाभिषेक पूजा के लिए 4700 रुपये और अभिषेक पूजा के लिए 4500 रुपये शुल्क देना होगा। चारधाम यात्रा इस बार 10 मई से शुरू हो रही है। यात्रा के दौरान कोई श्रद्धालु केदारनाथ और बदरीनाथ धाम में पूजापाठ करना चाहता है तो इसके लिए बीकेटीसी की वेबसाइट पर https://badrinath -kedarath.gov.in में ऑनलाइन बुकिंग करनी होगी। बीकेटीसी ने सोमवार से पूजा के लिए ऑनलाइन बुकिंग शुरू कर दी है।

Hemkund Sahib: 15 फीट बर्फ के आगोश में हेमकुंड साहिब, सरोवर भी जमा, 25 मई को खुलने हैं कपाट, देखें तस्वीरें
विज्ञापन


बीकेटीसी के मुख्य कार्याधिकारी योगेंद्र सिंह ने बताया, श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए आनलाइन पूजा की बुकिंग शुरू हो गई है। बदरीनाथ धाम की पूजा में मुख्य रूप से बदरी विशाल की ब्रह्म मुहूर्त में होने वाला महाभिषेक व अभिषेक पूजा के अलावा वेद पाठ, गीता पाठ, विष्णु सहस्रनामावली, सायंकालीन स्वर्ण आरती, चांदी आरती, गीत गोविंद पाठ के साथ शयन आरती शामिल है। जबकि केदारनाथ धाम में षोडशोपचार पूजा-अर्चना, रुद्राभिषेक व सायंकालीन आरती के लिए आनलाइन बुकिंग की जाती है।

विज्ञापन

बीते वर्ष केदारनाथ में 20 हजार श्रद्धालुओं ने कराई थी बुकिंग

बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डाॅ. हरीश गौड़ ने बताया, पिछले वर्ष चारधाम यात्रा में बदरीनाथ धाम में 19,700 और केदारनाथ धाम में 20,000 से अधिक श्रद्धालुओं ने पूजा के लिए ऑनलाइन बुकिंग कराई थी।

पूजा के लिए ये रहा शुल्क

पूजा                         शुल्क रुपये में
महाभिषेक पूजा              4800
अभिषेक पूजा                4500
स्पेशल पूजा                  12,000
श्रीमद्भागवत पाठ            51,000
वेद पाठ                        2500
गीता पाठ                      2500
कूपर आरती                  201
चांदी आरती                   401
स्वर्ण आरती                   501
विष्णु सहस्रनामावली       701

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें