फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chardham Yatra 2024: बदरीनाथ में एक दिन में ठहर सकते हैं 20,000 श्रद्धालु, धाम में हैं 180 होटल, 28 धर्मशालाएं

Sun, 19 May 2024 02:10 PM IST
अलका त्यागी प्रमोद सेमवाल, संवाद न्यूज एजेंसी, गोपेश्वर ( चमोली)

सार

Chardham Yatra 2024: बदरीनाथ धाम में तीर्थयात्रियों को ठहरने की पर्याप्त जगह मिल जाती है। यहां एक दिन में लगभग 20,000 श्रद्धालु ठहर सकते हैं।
विज्ञापन
बदरीनाथ धाम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदरीनाथ धाम में तीर्थयात्रियों को ठहरने की पर्याप्त जगह मिल जाती है। यहां एक दिन में लगभग 20,000 श्रद्धालु ठहर सकते हैं। यहां होमस्टे नहीं हैं, लेकिन 180 छोटे-बड़े होटल और 28 धर्मशालाएं हैं। बदरीनाथ धाम में वातानुकूलित होटल भी हैं जिनका एक दिन का किराया 38,000 रुपये है, जबकि अन्य होटलों में 1000 से लेकर 5000 तक किराये पर कमरा मिल जाता है। वहीं धर्मशालाओं में 300 रुपये से लेकर 1000 रुपये तक का कमरा मिल जाता है।

विज्ञापन




धाम में बीकेटीसी के दो धर्मशालाएं भी थीं। इन धर्मशालाओं में श्रद्धालुओं के निशुल्क ठहरने की व्यवस्था थी, लेकिन इन धर्मशालाओं को मास्टर प्लान के तहत ध्वस्त कर दिया गया है। वहीं ज्योतिर्मठ की धर्मशालाओं में साधु-संतों व निर्धन श्रद्धालुओं को निशुल्क ठहरने की व्यवस्था मिल जाती है।

चरम पर चारधाम यात्रा: हर दिन उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, देखें आस्था और उत्साह से भरी तस्वीरें

विज्ञापन
विज्ञापन

धाम में गढ़वाल मंडल विकास निगम का गेस्ट हाउस भी है। इसमें 560 लोग ठहर सकते हैं। यहां 4500 से लेकर 5800 रुपये किराये पर कमरे मिल जाते हैं। इसमें खाने की सुविधा भी दी जाती है, जबकि 500 बेड की डोरमेटरी भी है, यहां 700 रुपये प्रति बेड (डिनर सहित) की सुविधा है। जीएमवीएन के क्षेत्रीय प्रबंधक दीपक रावत ने बताया कि यात्रा पड़ाव जोशीमठ, पीपलकोटी, कर्णप्रयाग, गौचर, गोपेश्वर में भी निगम के गेस्ट हाउस स्थित हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें