धाम में गढ़वाल मंडल विकास निगम का गेस्ट हाउस भी है। इसमें 560 लोग ठहर सकते हैं। यहां 4500 से लेकर 5800 रुपये किराये पर कमरे मिल जाते हैं। इसमें खाने की सुविधा भी दी जाती है, जबकि 500 बेड की डोरमेटरी भी है, यहां 700 रुपये प्रति बेड (डिनर सहित) की सुविधा है। जीएमवीएन के क्षेत्रीय प्रबंधक दीपक रावत ने बताया कि यात्रा पड़ाव जोशीमठ, पीपलकोटी, कर्णप्रयाग, गौचर, गोपेश्वर में भी निगम के गेस्ट हाउस स्थित हैं।