फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chardham Yatra 2023: केदारनाथ यात्रा के पंजीकरण के लिए करना होगा इंतजार, जानें कब तक लगी है रोक

Tue, 06 Jun 2023 03:35 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून

सार

Kedarnath yatra Registration News: चारधाम यात्रा के लिए पंजीकरण करने वाले तीर्थयात्रियों की संख्या 41 लाख से ज्यादा पहुंच गई है। इनमें 13.38 लाख यात्रियों ने केदारनाथ धाम के लिए पंजीकरण कराया है।
विज्ञापन
केदारनाथ धाम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केदारनाथ धाम की यात्रा के लिए ऑफलाइन और ऑनलाइन पंजीकरण के लिए यात्रियों को इंतजार करना होगा। ऑफलाइन पंजीकरण पर 10 जून तक रोक लगाई गई है। जबकि ऑनलाइन पंजीकरण पर 15 जून तक रोक बरकरार है। जो यात्री पहले ही पंजीकरण करा चुके हैं वे यात्रा कर सकते हैं। 

विज्ञापन


Hemkund Sahib: जून के महीने में भी आठ फीट बर्फ के आगोश में समाया हेमकुंड साहिब, 13 साल बाद हुआ ऐसा, तस्वीरें

विज्ञापन

13.38 लाख यात्री करा चुके केदारनाथ के लिए पंजीकरण

चारधाम यात्रा के लिए पंजीकरण करने वाले तीर्थयात्रियों की संख्या 41 लाख से ज्यादा पहुंच गई है। इनमें 13.38 लाख यात्रियों ने केदारनाथ धाम के लिए पंजीकरण कराया है। मई में लगातार मौसम खराब होने और भीड़ को नियंत्रित करने के लिए सरकार ने केदारनाथ धाम की यात्रा के लिए पंजीकरण पर रोक लगाई थी। पर्यटन विभाग के आंकड़ों के मुताबिक 10 जून तक केदारनाथ धाम के लिए प्रतिदिन 20 हजार से अधिक यात्रियों ने पंजीकरण कराया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें