फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chardham Yatra: केदारनाथ में भारी बर्फबारी का अलर्ट, धाम के लिए 30 अप्रैल तक पंजीकरण पर रोक

Wed, 26 Apr 2023 10:02 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

Kedarnath Yatra 2023 Registration Update:  मौसम विभाग ने 30 अप्रैल तक केदार घाटी में बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान जारी किया है। मौसम की चुनौतियों को देखते हुए सरकार ने केदारनाथ धाम यात्रा के लिए पंजीकरण पर रोक लगाई है।
विज्ञापन
केदारनाथ धाम में श्रद्धालु - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खराब मौसम के कारण 30 अप्रैल तक केदारनाथ धाम की यात्रा के लिए पंजीकरण नहीं होंगे। एक मई से आगे की यात्रा के लिए तीर्थयात्री पंजीकरण करा सकते हैं, जबकि बदरीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के लिए पंजीकरण उपलब्ध है।

विज्ञापन


Kedarnath: नहीं चलेगी एप्रोच...प्रोटोकॉल वाले लोग ही कर सकेंगे VIP दर्शन, देना होगा 300 रुपये शुल्क

मौसम विभाग ने 30 अप्रैल तक केदार घाटी में बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान जारी किया है। मौसम की चुनौतियों को देखते हुए सरकार ने केदारनाथ धाम यात्रा के लिए पंजीकरण पर रोक लगाई है। पूर्व में जिन यात्रियों ने पंजीकरण कराया है, वे ही केदारनाथ यात्रा कर सकते हैं। इसके साथ ही सरकार ने यात्रियों से अपील की है कि मौसम की जानकारी लेकर ही यात्रा करें।
विज्ञापन


पर्यटन विभाग के संयुक्त निदेशक योगेंद्र गंगवार ने बताया कि केदारनाथ धाम की यात्रा के लिए 30 अप्रैल तक पंजीकरण पर रोक है। एक मई के बाद की यात्रा के लिए यात्रियों का पंजीकरण कराया जा रहा है।

विज्ञापन

केदारनाथ धाम के लिए पंजीकरण

दिन               पंजीकरण
27 अप्रैल          17592
28 अप्रैल          16620
29 अप्रैल          15789
30 अप्रैल         14090
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें