70 प्रतिशत टिकटों की ऑनलाइन से बुकिंग
इसके अलावा सहस्त्रधारा हेलीपैड से भी चार्टर्ड हेलिकाप्टर से केदारनाथ व बदरीनाथ धाम पहुंच सकते हैं। 6 से 20 मई तक केदारनाथ हेली सेवा की बुकिंग फुल हो चुकी है। अब 20 मई से 5 जून तक के लिए टिकटों की ऑनलाइन बुकिंग चल रही है। हेली सेवा के लिए ऑनलाइन टिकटों की बुकिंग की जिम्मेदारी गढ़वाल मंडल विकास निगम (जीएमवीएन) को सौंपी गई है। जीएमवीएन की वेबसाइट heliservices.uk.gov.in पर ऑनलाइन टिकटों की बुकिंग कर सकते हैं। हेली सेवा के लिए 70 प्रतिशत टिकटों की बुकिंग ऑनलाइन सेकी जा रही है। जबकि 30 प्रतिशत टिकट ऑफलाइन मिलेंगे।
टिकटों की ब्लैक मेलिंग पर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश
पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने पर्यटन और यूकाडा के अधिकारियों को भी सख्त निर्देश दिए कि केदारनाथ हेली सेवा में यात्रियों से ज्यादा किराया न वसूला जाए। इस पर निगरानी रखी जाए। हेलीपैडों पर यात्रियों को शिकायत करने के लिए साइनेज लगा कर अधिकारी का नंबर भी दिया जाए। जिससे किसी भी तरह की दिक्कत होने पर यात्री शिकायत कर सकें।
हेली सेवा से आने-जाने का किराया