फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चारधाम देवस्थानम प्रबंधन बोर्ड: उच्च स्तरीय समिति में चारधामों से नौ सदस्य नामित, जारी हुए आदेश

Sat, 30 Oct 2021 06:48 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

Chardham Devasthanam Board: उच्च स्तरीय समिति में चारधामों से तीर्थ पुरोहितों को सदस्य नामित करने का फैसला लिया था। जिसके बाद शासन ने समिति में नौ सदस्य नामित करने के शासनादेश जारी किए हैं।
विज्ञापन
चार धाम यात्रा - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चारधाम देवस्थानम प्रबंधन बोर्ड को लेकर गठित उच्च स्तरीय समिति में चारधामों से नौ सदस्य नामित किए गए हैं। सचिव धर्मस्व हरिचंद्र सेमवाल ने नामित सदस्यों के आदेश जारी किए हैं। तीर्थ पुरोहितों की देवस्थानम बोर्ड को भंग करने की मांग पर सरकार ने पूर्व राज्य सभा सांसद मनोहर कांत ध्यानी की अध्यक्षता में उच्च स्तरीय समिति का गठन किया था।

विज्ञापन


इस समिति में चारधामों से तीर्थ पुरोहितों को सदस्य नामित करने का फैसला लिया था। जिसके बाद शासन ने समिति में नौ सदस्य नामित करने के शासनादेश जारी किए हैं। बदरीनाथ धाम से विजय कुमार ध्यानी, संजय शास्त्री, रवींद्र पुजारी, केदारनाथ से विनोद शुक्ला, लक्ष्मी नारायण, गंगोत्री धाम से संजीव सेमवाल, रवींद्र सेमवाल और यमुनोत्री धाम से पुरुषोत्तम उनियाल, राजस्वरूप उनियाल को सदस्य नामित किया गया। 25 अक्तूबर को समिति के अध्यक्ष मनोहर कांत ध्यानी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को देवस्थानम बोर्ड पर अंतरिम रिपोर्ट सौंपी है।

उत्तराखंड: आप ने की देवस्थानम बोर्ड भंग करने की मांग, 30 अक्तूबर तक फैसला न होने पर आंदोलन की चेतावनी
विज्ञापन


देवस्थानम बोर्ड पर सबकी राय से फैसला लेगी सरकार : सीएम
इससे पहले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा था कि चारधाम देवस्थानम बोर्ड पर उच्च स्तरीय समिति अभी पहली रिपोर्ट दी है। अंतिम रिपोर्ट आने के बाद सरकार परीक्षण करेगी। जो सबकी राय होगी। उसके आधार पर सरकार फैसला लेगी। केदारपुरी में प्रधानमंत्री मोदी पांच नवंबर को पुनर्निर्माण के दूसरे चरण में 150 करोड़ के प्रस्तावित कार्यों का शिलान्यास करेंगे। साथ ही पहले चरण में किए गए कार्यों का लोकार्पण करेंगे।
 
मुख्यमंत्री ने कहा था कि बदरीनाथ धाम को स्प्रिच्युअल स्मार्ट सिटी के लिए विकसित करने के लिए मास्टर प्लान तैयार किया जा रहा है। मास्टर प्लान पर सभी लोगों से बातचीत कर सर्वमान्य रास्ता निकाला जाएगा। चारधाम देवस्थानम बोर्ड पर सीएम ने कहा कि सभी पक्षों की बात सुनने के लिए पूर्व सांसद मनोहर कांत ध्यानी की अध्यक्षता में उच्च स्तरीय कमेटी बनाई गई। जिसमें तीर्थ पुरोहितों को शामिल किया।
विज्ञापन


समिति अपना काम कर रही है। समिति ने पहली रिपोर्ट सरकार को दी है। अंतिम रिपोर्ट आने पर सरकार उसका परीक्षण करेगी। साथ ही कैबिनेट में भी रिपोर्ट पर विचार विमर्श किया जाएगा। जो सबकी राय होगी। उस पर सरकार फैसला लेगी। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें