फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: चारधाम यात्रा शुरू करने की मांग को लेकर कई संगठनों ने किया यमुनोत्री कूच, पुलिस ने रोका

Wed, 08 Sep 2021 04:05 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बड़कोट (उत्तरकाशी)

सार

होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष सोबन राणा ने बताया कि प्रदेश भर के पर्यटन स्थलों पर पर्यटक बड़ी संख्या में जुट रहे हैं। लेकिन चारधाम यात्रा बंद किया गया है।
विज्ञापन
यमुनोत्री कूच करते प्रदर्शनकारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चारधाम यात्रा शुरू करने की मांग के समर्थन में घाटी के विभिन्न संगठनों ने बुधवार को यमुनोत्री कूच किया। सुबह यमुनोत्री मार्ग पर भूस्खलन की वजह से रास्ता बंद होने के कारण कूच दोपहर को किया गया। संगठनों के पहुंचने से पहले ही जानकीचट्टी में भारी पुलिसबल तैनात किया गया था। जैसे ही प्रदर्शनकारी पहुंचे पुलिस ने उन्हें रोक दिया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई। 

विज्ञापन


होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष सोबन राणा ने बताया कि प्रदेश भर के पर्यटन स्थलों पर पर्यटक बड़ी संख्या में जुट रहे हैं। लेकिन चारधाम यात्रा बंद किया गया है। इससे क्षेत्र के कारोबारियों के समक्ष रोजी रोटी का संकट पैदा हो गया है। राणा ने कहा कि बुधवार को होटल एसोसिएशन, टैक्सी-मैक्सी महासंघ सहित यात्रा से जुड़े अन्य लोग कूच में शामिल हुए।
उत्तराखंड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश से पहले चारधाम यात्रा पर लगी रोक नहीं हटा सकते- हाईकोर्ट
विज्ञापन


यात्रा शुरू कराने के लिए बदरीनाथ कूच करेंगे किशोर 
प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एवं वनाधिकार आंदोलन के संयोजक किशोर उपाध्याय ने चारधाम यात्रा अविलंब शुरू कराने की मांग की है। किशोर उपाध्याय ने सभी राजनीतिक दलों से चारधाम यात्रा शुरू कराने के लिए सरकार पर दबाव बनाने और ‘बदरीनाथ कूच’ को समर्थन देने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि यदि सरकार ने चारधाम यात्रा शुरू नहीं की तो एकादशी को वह बदरीनाथ धाम कूच कर सरकार की सद्बुद्धि के लिए भगवान बदरी विशाल से विनती करेंगे। 

पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ने प्रेस को जारी एक बयान में कहा कि नोटबंदी और कोविड-19 ने राज्य की आर्थिक रीढ़ को तोड़ दिया है। केंद्र और राज्य सरकार घोषणाएं कर रही हैं, लेकिन धरातल पर कहीं कुछ दिखाई नहीं दे रहा है। चारधाम यात्रा लाखों लोगों के रोजगार से जुड़ी है। गरीब से लेकर अमीर वर्ग इससे जुड़ा है। चारधाम यात्रा के तीन महीनों में लोग मेहनत से कमाकर बाकी नौ महीनों में परिवार का पोषण करते हैं। 

कोविड एसओपी के चलते यात्रा बंद है। चारधाम यात्रा से जुड़े व्यवसायी यात्रा खुलने का इंतजार कर रहे हैं। लोग भुखमरी और आत्महत्या के कगार पर हैं। किशोर उपाध्याय ने सरकार से सवाल उठाते हुए कहा कि जब सब कुछ सामान्य हो गया तो चारधाम यात्रा शुरू क्यों नहीं की जा रही है।

Trending Videos
विज्ञापन

पर्यटन व्यवसायियों ने किया धरना प्रदर्शन

चारधाम यात्रा शुरू कराने की मांग को लेकर हरिद्वार में पर्यटन व्यवसायियों ने संयुक्त मोर्चा पर्यटन उद्योग के बैनर तले पर्यटन विभाग के कार्यालय पर धरना दिया। व्यवसायियों ने एक सप्ताह में यात्रा शुरू नहीं होने पर आत्मदाह की चेतावनी दी। 

अभिषेक अहलूवालिया ने कहा कि उत्तराखंड पूरी तरह धार्मिक पर्यटन पर आश्रित है, लेकिन लगातार दो साल से चारधाम यात्रा पर रोक लगने से पर्यटन व्यवसायी गंभीर आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं। हजारों वाहन स्वामी, चालक, होटल मालिक यात्रा पर रोक के चलते खाली बैठे हैं। सरकार चारधाम यात्रा संचालित नहीं कर रही है। अगले वर्ष होने वाले चुनाव को देखते हुए प्रदेश में चुनावी सभाएं हो रही हैं और चारधाम यात्रा पर रोक लगा लगी है। उन्होंने कहा कि यदि एक सप्ताह में सरकार चारधाम यात्रा शुरू नहीं करती है तो आंदोलन को तेज किया जाएगा। 

संजय शर्मा और बंटी भाटिया ने कहा कि दो साल से गाड़ियां खड़ी हैं। यात्रा नहीं चलने से मोटर मालिक और चालकों का घर का खर्च चलाना मुश्किल हो रहा है। बच्चों की स्कूल फीस तक जमा नहीं पा रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें