कहा, इन वाहनों को चारधाम के लिए यात्रियों को भेजा जाता है, जो गलत है। समिति पदाधिकारियों ने कहा, जो यात्री रोटेशन की बसों से यात्रा करते हैं, उनके लिए हेली सेवा में कुछ प्रतिशत टिकट आरक्षित होने चाहिए। बैठक में सुधीर राय, संजय शास्त्री, बलवीर रौतेला, मनोज ध्यानी, भोपाल सिंह, आशुतोष तिवाड़ी, सुधीर रतूड़ी आदि उपस्थित रहे।
पार्किंग वाली जगह से हटाया जाए अतिक्रमण
कहा, पर्यटन विभाग की ओर से आईएसबीटी के पीछे बसों के लिए पार्किंग बनाई गई है। नगर निगम ने कुछ दुकानदारों को वहां खोखा आवंटित किए हैं। अब खोखा स्वामियों ने पार्किंग की जमीन पर कब्जा कर लिया है। वहीं कुछ लोगों ने कब्जा की भूमि पर बसों की मरम्मत की काम शुरू कर दिया है।