फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चारधाम यात्रा 2021: शीतकालीन पूजा-अर्चना के लिए ओंकारेश्वर मंदिर में विराजमान हुए भगवान केदारनाथ

Mon, 08 Nov 2021 03:59 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, गुप्तकाशी/ऊखीमठ

सार

रविवार शाम पूर्व केंद्रीय मंत्री व भाजपा की वरिष्ठ नेत्री उमा भारती विश्वनाथ मंदिर गुप्तकाशी पहुंचीं। उन्होंने बाबा केदार के दर्शन कर पूजा-अर्चना करते हुए आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन
ओंकारेश्वर मंदिर में विराजमान हुए भगवान केदार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भगवान केदारनाथ की पंचमुखी भोग मूर्ति सोमवार को अपने पंचकेदार शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ में छह माह की शीतकालीन पूजा-अर्चना के लिए विराजमान हो गई। देवस्थानम बोर्ड ने बाबा केदार के आगमन को लेकर मंदिर को भव्य रूप से सजाया गया है। साथ ही पूजा-अनुष्ठान भी किए गए। पंचमुखी भोग मूर्ति रविवार को विश्वनाथ मंदिर गुप्तकाशी पहुंची थी। इस दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने भी बाबा के दर्शन किए।

विज्ञापन


चारधाम यात्रा 2021: डेढ़ लाख से अधिक तीर्थयात्रियों ने किए बदरीनाथ के दर्शन, 20 को बंद होंगे कपाट

रविवार सुबह 7 बजे रामपुर में केदारनाथ के मुख्य पुजारी बागेश लिंग ने बाबा केदार की चल उत्सव विग्रह डोली की विशेष पूजा-अर्चना की। मौके पर पूरा क्षेत्र बाबा के जयकारों से गूंज उठा। सुबह 8.30 बजे बाबा केदार की चल उत्सव विग्रह डोली ने सेना के बैंड की धुनों व पारंपरिक वाद्य यंत्रों व भक्तों के जयघोष के साथ रामपुर से शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर के लिए प्रस्थान किया। डोली शेरसी, बडासू, फाटा, खड़िया, मैखंडा, ब्यूंग, खुमेरा, नारायणकोटी, मस्ता व नाला में भक्तों को दर्शन व आशीर्वाद देते हुए शाम पांच बजे गुप्तकाशी बाजार पहुंची।
विज्ञापन


57 वर्ष बाद: अब पंचगाईं के लोग उठाएंगे बाबा केदार की डोली, अभी तक रांसी गांव के लोग निभा रहे थे जिम्मेदारी

वहां पर बाबा केदार के भक्तों ने अपने आराध्य का फूल-मालाओं व अक्षत से स्वागत किया। मौके पर बाबा के दर्शन के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। साढ़े पांच बजे बाबा की चल उत्सव विग्रह डोली विश्वनाथ मंदिर पहुंची। वहां पर डोली ने मंदिर की एक परिक्रमा की। इस मौके पर मंदिर के पुजारी ने बाबा केदार की पंचमुखी भोग मूर्ति की विशेष पूजा-अर्चना कर आरती उतारी। सोमवार सुबह 8 बजे विशेष पूजा-अर्चना, शृंगार व आरती के बाद बाबा केदार की डोली विश्वनाथ मंदिर से प्रस्थान कर अपने शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ में छह माह की शीतकाल की पूजा के लिए विराजमान हो गई।

इस मौके पर देवस्थानम बोर्ड के अपर मुख्य कार्याधिकारी बीडी सिंह, प्रशासनिक अधिकारी राजकुमार नौटियाल, यात्रा प्रभारी युद्धवीर सिंह पुष्पवाण, वयोवृद्ध तीर्थपुरोहित श्रीनिवास पोस्ती, ओंकार शुक्ला, अरविंद शुक्ला, विनोद शुक्ला आदि मौजूद थे।

विज्ञापन

उमा भारती ने किए बाबा केदार के दर्शन

पूर्व केंद्रीय मंत्री व भाजपा की वरिष्ठ नेत्री उमा भारती ने बाबा केदार के दर्शन कर पूजा-अर्चना करते हुए आशीर्वाद लिया। वे इन दिनों केदारघाटी के भ्रमण पर पहुंची हुई हैं। रविवार शाम को उमा भारती विश्वनाथ मंदिर गुप्तकाशी पहुंचीं। वहां पर उन्होंने भगवान केदारनाथ की चल उत्सव विग्रह डोली के दर्शन कर बाबा का आशीर्वाद लिया।

मंदिर के पुजारी शशिधर लिंग ने पूर्व केंद्रीय मंत्री के हाथों आराध्य बाबा केदार व बाबा विश्वनाथ की पूजा-अर्चना कराई। बता दें कि पूर्व केंद्रीय मंत्री उमा भारती पिछले कई वर्षों से प्रतिवर्ष यात्राकाल में बाबा केदार के दर्शन के लिए आ रही हैं।

वर्ष 2016 में उन्होंने केदारनाथ धाम के कपाट बंद होने के बाद तीन दिन तक केदारपुरी में साधना भी की थी। भाजपा के वरिष्ठ नेता दिनेश बगवाड़ी ने कहा कि पूर्व केंद्रीय मंत्री इन दिनों केदारघाटी के भ्रमण पर हैं। वे यहां के मठ-मंदिरों का दर्शन कर रही हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें