गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग पर चार स्थानों पर आध्यात्मिक केंद्र बनाए जाएंगे, जिनमें श्रद्धालु विश्राम करने के साथ ही योग व ध्यान कर सकेंगे। प्रशासन द्वारा ही आध्यात्मिक केंद्रों के निर्माण के लिए भूमि चयन कर अन्य औपचारिकताएं पूरी की जाएगी।
1941 श्रद्धालुओं ने किए बाबा के दर्शन
गुरुवार को केदारनाथ में 1941 श्रद्धालुओं ने बाबा केदार के दर्शन किए। पिछले एक सप्ताह में एक दिन में दर्शनार्थियों की यह सबसे कम संख्या है। धाम में 12 जून से अभी तक कुल 60044 श्रद्धालु धाम पहुंचकर बाबा के दर्शन कर चुके हैं।