दिसंबर और जनवरी में उच्च हिमालयी क्षेत्र में तापमान माइनस 25 डिग्री तक चला जाता है। अभी मिलम से लिपुलेख तक सुरक्षा बलों के जवान नियमित गश्त कर सीमा पर कड़ी नजर रखे हुए हैं।
बृहस्पतिवार को जिले की ऊंची चोटियों हंसलिंग, नग्निधूरा, पंचाचूली आदि पर इस मौसम का तीसरा हिमपात हुआ। दिन में हिमालय बादलों से ढंका रहा। बादल छाए रहने, हिमपात और निचले इलाकों में ठंडी हवाएं चलने से ठंड महसूस की गई।
मुनस्यारी में लोगों ने गर्म कपड़े निकाल लिए हैं। इधर जिला मुख्यालय सहित जनपद के अन्य हिस्सों में दिन में धूप खिली रही। पिथौरागढ़ सहित डीडीहाट में सुबह-शाम तापमान में गिरावट आने से ठंड महसूस होने लगी है।