फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड में फिल्म सिटी बनाएंगे चैंपियन

Sun, 20 Oct 2013 03:25 PM IST
अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन
विज्ञापन
लाल बत्ती छिन जाने के बाद अब विधायक कुंवर प्रणव चैंपियन अब उत्तराखंड में फिल्म सिटी बनाएंगे।
विज्ञापन


जल्द ही वह इसकी संभावनाओं को तलाशने के लिए सरकार की ओर से राजदूत बनकर मुंबई जाएंगे। वहीं प्रणव ने दावा किया है कि उनकी पहल पर सरकार की ओर से शीघ्र ही किसानों को 54 करोड़ रुपए का बकाया भुगतान सीधा गन्ना समितियों में भेजा जाएगा।

सलमान खान से मिले
रुड़की के होटल में पत्रकारों से वार्ता के दौरान कुंवर प्रणव चैंपियन ने कहा कि हाल ही मैं वह मुंबई में अभिनेता सलमान खान से मिलकर आए हैं, जब उन्होंने सलमान खान से पूछा कि वह उत्तराखंड में फिल्म शूटिंग के लिए क्यों नहीं आते हैं तो सलमान का जवाब था कि प्रदेश में अफसर गर्दी हावी है।
विज्ञापन


पढ़ें, रोज 10 हजार की चाय पीते हैं उत्तराखंड के CM

इसलिए उत्तराखंड में आकर फिल्मों की शूटिंग करना वह ठीक नहीं मानते हैं। प्रणव ने कहा कि राज्य में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश में फिल्म सिटी बनाए जाने हेतू उनकी सीएम से वार्ता हुई है। जिसमें सीएम विजय बहुगुणा ने फिल्मी सिटी बनाए पर मंजूरी दे दी है।

सरकार के राजदूत बनकर मुंबई जाएंगे
राज्य में फिल्म सिटी बनाए जाने की संभावनाओं को तलाशने के लिए शीघ्र वह सरकार के राजदूत बनकर मुंबई जाएंगे। प्रणव ने कहा कि उनका प्रयास सबसे पहले खानपुर क्षेत्र में फिल्मी सिटी बनाए जाने का रहेगा।
विज्ञापन


पढ़ें, 'ऐसे नहीं संभल पाएगी उत्तराखंड की विरासत'

इसके लिए खानपुर क्षेत्र में पांच सौ बीघा जमीन फिल्मी सिटी के लिए मुहैया कराई जाएगी।

इसके साथ ही चैंपियन ने कहा कि उनके सुझाव पर सीएम विजय बहुगुणा की ओर से किसानों को 54 करोड़ रुपए का बकाया भुगतान कराया जाएगा। यह भुगतान मिलों को मिलने की बजाए सीधे गन्ना समितियों में भेजा जाएगा। जिससे किसानों को सीधे बकाया भुगतान मिल सके।

फेसबुक पर राय देने के लिए क्लिक करें...
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें