फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब सस्ते फ्लैट की सारी अड़चनें दूर

Sun, 20 Oct 2013 02:55 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
राजधानी देहरादून में बन रहे एमडीडीए के सस्ते फ्लैट का राह अब आसान हो गई है। केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्रालय की समिति ने योजना को पर्यावरण क्लीयरेंस दे दी है।
विज्ञापन


समिति को भेजा था प्रस्ताव
आईएसबीटी पर प्रस्तावित मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) की आवासीय योजना की राह में अब कोई अड़चन नहीं है। एमडीडीए ने डेढ़ माह पूर्व केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्रालय की समिति को प्रस्ताव भेजा था।

पढ़ें, रोज 10 हजार की चाय पीते हैं उत्तराखंड के CM

विभिन्न बिंदुओं की पड़ताल और मौका मुआयना के बाद समिति ने शनिवार को योजना को मंजूरी दे दी। इससे पूर्व कुछ आपत्तियां लगाई गई थीं, जिनका निस्तारण एमडीडीए कर चुका है।
विज्ञापन


बिके 6000 से अधिक फॉर्म
एमडीडीए सचिव बंशीधर तिवारी ने बताया कि आवासीय योजना के लिए अब तक छह हजार से अधिक फॉर्म बिक चुके हैं। अब भी लोग लगातार फॉर्म खरीदने के लिए बैंकों में आ रहे हैं।

फॉर्म के लिए बढ़ेगी तिथि
इन दिनों कलेक्ट्रेट और तहसील में लोगों के आय प्रमाणपत्र नहीं बन पा रहे हैं। ऐसे में लोग एमडीडीए फ्लैट के लिए फॉर्म जमा नहीं कर पा रहे। इसे ध्यान में रखते हुए फार्म जमा करने की तिथि बढ़ाई जा सकती है, जिससे आम आदमी को परेशानी न उठानी पड़े।
विज्ञापन


फेसबुक पर राय देने के लिए क्लिक करें...
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें