फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat by-Election: चुनाव प्रचार के लिए पहुंचे सीएम धामी ने मांगा जनता से समर्थन, विकास कार्यों का दिलाया भरोसा

Mon, 23 May 2022 05:20 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

चंपावत में 31 मई को उपचुनाव होना है और तीन जून को नतीजा आएगा, जिसके लिए सीएम धामी ने तेजी से प्रचार शुरू कर दिया है। वह लगातार चंपावत में जनसंपर्क कर रहे हैं। सोमवार को भी वह चुनाव क्षेत्र के अलग-अलग हिस्सों में लोगों से समर्थन मांगने पहुंचे। 
विज्ञापन
सीएम पुष्कर सिंह धामी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चुनाव प्रचार के लिए पहुंचे सीएम धामी ने चंपावत की जनता से समर्थन मांगा। उन्होंने जनता को चुनाव जीतने के बाद विकास कार्यों का भरोसा दिलाया। उन्होंने अपनी प्राथमिकताएं भी गिनाई। इस दौरान बड़ी संख्या में सीएम के समर्थक मौजूद रहे।  

विज्ञापन

चंपावत सीट से भाजपा के प्रत्याशी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खलकंडिया गांव में सोमवार को लोगों से समर्थन की अपील की। वहीं सीएम का ग्रामीणों ने भी फूल मालाओं से स्वागत किया। सीएम धामी कार से यहां रामलीला मैदान पहुंचे थे। बारिश की वजह से कार्यक्रम नरियालगांव के बजाय दो किमी दूर खलकंडिया हुआ।
विज्ञापन


इस दौरान सीएम ने कहा कि पहाड़ियों, पेड़ों और नदियों के बीच बसा यह एक खूबसूरत क्षेत्र है। जिस कारण चंपावत में अपार संभावनाएं हैं। उन्होंने कहा कि यहां कई धार्मिक स्थल हैं। यह 'देवभूमि' और मैं यहां सभी देवी-देवताओं के सामने अपना सिर झुकाता हूं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Gyanvapi: भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता का बयान- मुस्लिम समाज तय करे इस्लाम अमल-ए-रसूल है या अमल-ए-बादशाह

सीएम ने कहा कि विकास उनकी प्राथमिकता में है और वह पूरी ईमानदारी से प्रदेश के हित में काम करेंगे  इस दौरान मुख्यमंत्री के लिए विधानसभा की सीट छोड़ने वाले कैलाश गहतोड़ी सहित कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। इसके बाद सीएम यहां से चल्थी और टनकपुर में चुनाव प्रचार के लिए रवाना हुए।  

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें