फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli: लोल्टी में शराब की दुकान के विरोध में सड़कों पर उतरे ग्रामीण, जमकर की नारेबाजी और प्रदर्शन

Sun, 11 Aug 2024 06:53 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली

सार

राष्ट्रीय राजमार्ग कर्णप्रयाग-ग्वालदम के लोल्टी में स्थित इस दुकान की शनिवार को शुरुआत हुई थी। महिलाओं ने इसका विरोध करना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विरोध प्रदर्शन करते ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

थराली के लोल्टी गांव में खुल रही अंग्रेजी शराब की दुकान के विरोध में आस-पास के छह गांवों की महिलाओं ने दूसरे दिन भी विरोध प्रदर्शन किया। रविवार को भारी बारिश होने के बावजूद भी बड़ी संख्या में महिलाएं विरोध करने के लिए दुकान पर डटी रहीं। राष्ट्रीय राजमार्ग कर्णप्रयाग-ग्वालदम के लोल्टी में स्थित इस दुकान की शनिवार को शुरुआत हुई थी।

विज्ञापन


आक्रोशित महिलाओं ने इसका विरोध करना शुरू कर दिया है। ग्रामीणों के भारी विरोध के बाद जिला आबकारी अधिकारी प्रमोद मैठाणी घटनास्थल पर पहुंचे और उन्होंने महिलाओं के साथ बातचीत शुरू की। बाद में जिला आबकारी अधिकारी प्रमोद मैठाणी ने बताया कि लोल्टी में खुली दुकान नियमों के तहत खुली है। ग्रामीणों के साथ वार्ता की जा रही है।

Uttarakhand: रुड़की में पहचान बदलकर रह रहा बांग्लादेशी गिरफ्तार, पुलिस और खुफिया विभाग अलर्ट, पूछताछ जारी
विज्ञापन
विज्ञापन


फिलहाल उनके द्वारा दुकान के अनुज्ञापी को मामले के समाधान न होने तक दुकान न खोलने के लिए आदेश दिया गया है। मौके पर थाना प्रभारी थराली पंकज कुमार पुलिस बल के साथ वहां मौजूद रहे। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें