फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चमोली-मंडल-ऊखीमठ राज्यमार्ग: चट्टान से छिटके बोल्डर, तीर्थयात्रियों ने भागकर बचाई जान 

Fri, 01 Oct 2021 08:11 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपेश्वर

सार

डामरीकरण कार्य के लिए हाईवे के दोनों ओर से वाहनों को रोका गया था कि इसी बीच अचानक चट्टान से बोल्डर वाहन के चालक की सीट की ओर आ गिरे।
विज्ञापन
वाहन पर गिरा बोल्डर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चमोली-मंडल-ऊखीमठ राज्यमार्ग पर शुक्रवार को डामरीकरण के दौरान अचानक चट्टान से बोल्डर गिरने से दो वाहन क्षतिग्रस्त हो गए जबकि तीर्थयात्रियों ने भागकर जान बचाई। बाद में लोनिवि (एनएच) की ओर से बोल्डर हटाकर वाहनों की आवाजाही सुचारु करवाई गई।

विज्ञापन


एनएच की ओर से इन दिनों हाईवे सुधारीकरण और डामरीकरण कार्य किया जा रहा है। गंगोलगांव और गोपेश्वर के बीच चाड़ा तोक में शुक्रवार को पूर्वाह्न करीब साढ़े ग्यारह बजे डामरीकरण कार्य के लिए हाईवे के दोनों ओर से वाहनों को रोका गया था कि इसी बीच अचानक चट्टान से बोल्डर वाहन के चालक की सीट की ओर आ गिरे।

उत्तराखंड: माउंट त्रिशूल आरोहण के दौरान हिमस्खलन की चपेट में आया नौसेना का दल, कुछ सदस्य लापता
विज्ञापन


चट्टान से पत्थर गिरते देख तीर्थयात्री वाहन छोड़कर भाग गए। मौके पर मौजूद मंडल गांव के भगत सिंह फरस्वाण ने बताया कि उनका वाहन भी पत्थरों की चपेट में आने से क्षतिग्रस्त हुआ है। चोपता की ओर जा रहे तीर्थयात्रियों की कार के आगे का हिस्सा भी पत्थरों की चपेट में आने से क्षतिग्रस्त हुआ है।

इधर, एनएच के सहायक अभियंता हरीश जोशी ने बताया कि वाहनों को करीब 200 मीटर की दूरी पर रोका गया था। यहां चट्टानी भाग है। वाहनों को कुछ नुकसान पहुंचा है, जबकि लोग मौके से भाग गए थे। उन्होंने बताया कि ठेकेदार का डामरीकरण का अनुबंध एक वर्ष का है, जिससे कार्य में तेजी लाई जा रही है।

विज्ञापन

एनएच का पुश्ता टूटने से आयुर्वेदिक यूनानी अधिकारी कार्यालय को खतरा

बृहस्पतिवार रात को हुई बारिश से चमोली-मंडल-ऊखीमठ राज्यमार्ग का पुश्ता टूटने से सड़क के नीचे बने आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी कार्यालय भवन पर मलबा जा गिरा। मलबा गिरने से भवन को नुकसान पहुंचा है। यदि सड़क का जल्द ट्रीटमेंट नहीं किया गया तो भवन क्षतिग्रस्त हो जाएगा।

जिला आयुर्वेदिक यूनानी अधिकारी डा. एसके रतूड़ी ने बताया कि यह सड़क डेढ़ महीने पहले धंस गई थी, जिसके बारे में एनएच के अधिकारियों को अवगत कराया गया था, लेकिन सुधार नहीं होने से पुश्ता टूट गया और मलबा कार्यालय की छत पर आ गया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें