फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड में कांग्रेस को मिला उमा भारती का 'साथ'

Fri, 30 Oct 2015 03:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
अर्धकुंभ से पहले जल संसाधन और नदी विकास मंत्रालय ने उत्तराखंड की कई प्रस्तावित योजनाओं को मंजूरी दे दी है। इसके तहत केंद्र सरकार अर्द्धकुंभ के आयोजन में नमामि गंगे कार्यक्रम के तहत हर संभव सहयोग करेगी। हरिद्वार के चंडीघाट के पास एक नया घाट विकसित होगा। निर्माण का प्रबंधन सार्वजनिक क्षेत्र की इकाई (पीएसयू) करेगी। इस योजना से संबंधित कार्य अगले माह शुरू हो जाएंगे।
विज्ञापन


केदारनाथ का भी होगा कायाकल्प
मंदाकिनी और सरस्वती नदी के तटबंधों की मजबूती और केदारनाथ में घाट के निर्माण के लिए पीएसयू के इंजीनियरों की एक टीम बनाई जाएगी। यह टीम उत्तरकाशी के नेहरू इंस्टीट्यूट ऑफ माउंटेनिंग के विशेषज्ञों की सलाह से डीपीआर बनाएगी।

केंद्रीय सार्वजनिक प्रतिष्ठान के जरिये ही ऋषिकेश के जगजीतपुर और मुनी की रेती में सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट लगाए जाएंगे। निर्माण कार्य अगले साल फरवरी में शुरू होगा।
विज्ञापन


जल संसाधन मंत्रालय के सचिव शशि शेखर और उत्तराखंड के मुख्य सचिव राकेश शर्मा की बैठक में इन मुद्दों पर चर्चा हुई थी। इसके बाद 25 अक्टूबर को देहरादून में केंद्रीय जल संसाधन मंत्री उमा भारती की उत्तराखंड के मुख्यमंत्री हरीश रावत के साथ बैठक में भी इन मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें