फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीडीओ ने कराई गोदभराई की रस्म, खाने पीने पर दिया जोर

विज्ञापन
गर्भवती महिलाओं की गोदभराई की रस्म निभातीं सीडीओ नितिका खंडेलवाल।
विज्ञापन
महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग की ओर से प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत एक सितंबर से मातृ वंदना सप्ताह मनाया जा रहा है। इसी के तहत सोमवार को महिलाओं की गोदभराई की रस्म की गई। सीडीओ निकिता खण्डेलवाल ने 10 महिलाओं की गोदभराई की रस्म कराते हुए महिलाओं के खानपान पर जोर दिया।
विज्ञापन

ब्लॉक सभागार रायपुर में आयोजित कार्यक्रम में महालक्ष्मी किट भी वितरित की गई। मुख्य अतिथि सीडीओ निकिता खण्डेलवाल ने कहा कि पहली बार इस तरह की रस्म कराकर वह बहुत अच्छा महसूस कर रही है। उन्होंने परिजनों से भी गर्भवती महिलाओं का विशेष ध्यान रखने की अपील की। प्रभारी जिला कार्यक्रम अधिकारी क्षमा बहुगुणा ने बताया कि प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना का उद्देश्य महिलाओं की आर्थिक सहायता और उनकी उचित देखभाल, पोषण को सुनिश्चित करना है। इस दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की ओर से नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति दी गई।
वहीं, सेल्फी प्वाइंट पर गर्भवती महिलाओं और माताओं ने बच्चे के साथ सेल्फी ली। कार्यक्रम में बाल विकास परियोजना अधिकारी बिमला कंडारी, महिला शक्ति केंद्र से महिला कल्याण अधिकारी सरोज ध्यानी, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से राज्य कार्यक्रम समन्वयक हीरा सिंह बिष्ट, जिला कार्यक्रम सहायक सपना पंवार, पोषण अभियान से अंकित राणा, आलोक सोलंकी, विभागीय सुपरवाइजर व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें